{"_id":"6a0f515ddc123129920ee220","slug":"jewelry-worth-15-lakh-stolen-from-farmers-house-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-155175-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: किसान के घर से डेढ़ लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: किसान के घर से डेढ़ लाख के जेवर चोरी
विज्ञापन
जहानाबाद। किसान के घर में घुसकर मंगलवार रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोर बक्से का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बुधवार को मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के लहुरी सरांय गांव निवासी मुकेश चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार रात परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। इसी दौरान चोर छत के रास्ते घर में घुस आए और कमरे तक पहुंच गए।
चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर एक अंगूठी, सोने की चेन, नाक की कील, कान के झुमके और एक चांदी की चेन चोरी कर ली। वारदात के बाद चोर दरवाजा खोलकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।