{"_id":"60b281668ebc3ec9396d95a4","slug":"jewelry-stolen-including-cash-police-reached-fatehpur-news-knp631129357","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध काटकर नगदी सहित जेवर चोरी, पुलिस पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंध काटकर नगदी सहित जेवर चोरी, पुलिस पहुंची
विज्ञापन
खखरेरू। बेखौफ चोरों ने एक मकान में पीछे की दीवार पर सेंध काटी और अंदर घुसकर नगदी व जेवरात पार कर दिए। शनिवार सुबह जब घरवालों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए।
खखरेरू थाना क्षेत्र के सैदपुर भुरुई गांव निवासी कुलदीप सविता परिवार के साथ घर के बाहर छप्पर के नीचे शुक्रवार की रात सो रहा था। जब वह सुबह उठा और घर के अंदर गया तो पता चला कि अलमारी खुली पड़ी है और सारा सामान अस्त-व्यस्त है।
जांच की तो पता चला कि अलमारी में रखा हुआ सोने का मंगलसूत्र, सोने की दो अंगूठी, सोने की चेन, चांदी की पायल, चेन पट्टी व करीब 15 हजार रुपये गायब हैं। कुलदीप की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कुलदीप ने थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर खखरेरू वीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।