फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Jeweller's house raided during robbery investigation; police took the businessman away.

Fatehpur News: डकैती की जांच में सर्राफ के घर छापा, व्यापारी को ले गई पुलिस

Tue, 13 Oct 2026 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Jeweller's house raided during robbery investigation; police took the businessman away.
फतेहपुर। चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र में बंधक बनाकर डकैती डालने के मामले में सोमवार को कर्वी एसओजी और पहाड़ी थाना पुलिस ने किशनपुर कस्बे में एक सर्राफ के घर छापा मारा। पुलिस व्यापारी अंशु अग्रवाल पुत्र रमेश चंद्र अग्रवाल को साथ ले गई। टीम घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी ले गई है।
विज्ञापन

चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र के लोहदा गांव में इसी वर्ष 10 अक्तूबर की रात छह से अधिक असलहाधारी बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे गृहस्वामी जगन्नाथ निषाद को पकड़कर पीटा और हाथ-पैर बांध दिए थे। विरोध करने पर बेटी निशा पर हमला कर घायल कर दिया था। इसके बाद बदमाश जेवर और आठ हजार रुपये नकद लूटकर भाग गए थे।
विज्ञापन

जांच में जुटी चित्रकूट पुलिस को चोरी का माल खरीदने से जुड़े सुराग मिले थे। इन्हीं के आधार पर टीम ने किशनपुर में सर्राफ के घर दबिश दी। पूछताछ के बाद व्यापारी को भी टीम साथ ले गई है। इस दौरान चोरी का माल मिलने की भी चर्चा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं पुलिस टीम घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डकैती के संबंध में कुछ सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर अन्य कई जिलों में पुलिस टीम छापा मार रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।
- अरुण कुमार सिंह, एसपी चित्रकूट


चित्रकूट पुलिस टीम किशनपुर आई थी। चोरी का माल खरीदने का शक था, जिसके चलते कार्रवाई की गई थी। जांच के बाद ही पता चलेगा कि मामला क्या है।
- अभिमन्यु मांगलिक, एसपी फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed