{"_id":"66c4f7ff3d89274efc0f8b84","slug":"jewelery-worth-three-lakhs-stolen-from-shop-thief-caught-in-cctv-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-119880-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दुकान से तीन लाख के जेवर चोरी, सीसीटीवी में कैद चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दुकान से तीन लाख के जेवर चोरी, सीसीटीवी में कैद चोर
विज्ञापन
हथगाम। सराफ की दुकान पर बैठी बच्ची को झांसा देकर शातिर करीब तीन लाख के जेवरात चुरा ले गया। चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हथगाम कस्बे वार्ड नंबर 12 निवासी मोहित सोनी की घर के नीचे बर्तन व सराफ की दुकान है। मोहित ने बताया कि दो दिन पहले उसे आर्डर पर बनवाकर रखे जेवरात ग्राहक को देने थे। लॉकर से जेवरात गायब थे। दुकान में किसी तरह की चोरी भी नहीं हुई थी। उसने सीसीटीवी कैमरा खंगाला।
कैमरे में 10 अगस्त की फुटेज में छोटी बेटी दुकान पर बैठी दिखी। वह किसी काम से घर के अंदर था। इसी दौरान बाइक सवार चोर पहुंचा। बेटी को उलझाकर लॉकर से जेवरात चुराते दिखा है। सराफ ने बताया कि करीब 40 ग्राम सोने के तीन लाख कीमत के जेवरात चोरी हुए हैं। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।