{"_id":"63f909ccc15bf186660acf87","slug":"jewelery-worth-15-lakh-stolen-from-womans-trolley-bag-fatehpur-news-c-12-1-96042-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: महिला के ट्रॉली बैग से डेढ़ लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: महिला के ट्रॉली बैग से डेढ़ लाख के जेवर चोरी
Sat, 25 Feb 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने आ रही महिला के ट्रॉली बैग से चोरों ने डेढ़ लाख के जेवर पार कर दिए। मामले में जीआरपी ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ग्वालियर में घटना होना मान रही है। पुलिस विवेचना को स्थानांतरित करेगी।
गुजरात प्रांत सूरत के लिंबायत निवासी नौशाद अली की पत्नी शाहीन बानो बुधवार को साप्ताहिक ऊधना बनारस एक्सप्रेस से फतेहपुर रिश्तेदार के घर शादी में आ रही थीं। स्टेशन में ट्रेन रुकने पर उन्होंने ट्रॉली बैग खुला देखा और उसमें रखे डेढ़ लाख कीमत के जेवरात गायब थे। यह देखकर उन्होंने जीआरपी को सूचना दी। थानाध्यक्ष साहब सिंह ने बताया कि घटना की जांच की गई है। घटना ग्वालियर स्टेशन की है। मुकदमा दर्ज कर किया गया है। विवेचना स्थानांतरित की जाएगी।