{"_id":"6439a41730ad5a882607ab04","slug":"jewelers-jewellery-a-bag-full-of-cash-was-blown-away-by-a-tomboy-fatehpur-news-c-12-1-181069-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सराफ का जेवरात, नकदी से भरा झोला टप्पेबाज ने उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सराफ का जेवरात, नकदी से भरा झोला टप्पेबाज ने उड़ाया
Sat, 15 Apr 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
अल्लीपुर। सर्राफा दुकानदार का नकदी और जेवरात भरा झोला शुक्रवार को बाइक सवार टप्पेबाज उड़ा ले गए। मलवां थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी राजन सोनी की कुंवरपुर गांव में सराफा की दुकान है। वह 10 बजे दुकान खोलने पहुंचा और जेवरात व नकदी से भरा झोला रखकर दुकान के बाहर साफ-सफाई करने लगा। तभी बाइक सवार एक युवक पहुंचा और राजन से बोला कि शटर के पास रखी उसकी चप्पल कुत्ता लेकर भाग रहा है। झाड़ू छोड़कर सराफ कुत्ते की ओर भागा। करीब 50 मीटर तक जाने के बाद लौट आया। दुकान के बाहर से बाइक सवार और झोला गायब देखकर सराफ के होश उड़ गए। सराफ ने बताया कि झोले में 85 हजार रुपये, दो किलो चांदी के जेवरात, 10 ग्राम सोने के जेवरात थे। थानाध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन