फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   JE forcibly installed electricity pole on the road, anger among the residents

Fatehpur News: जेई ने सड़क पर जबरन लगाया बिजली का खंभा, मोहल्लेवासियों में आक्रोश

Sun, 15 Feb 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
JE forcibly installed electricity pole on the road, anger among the residents
फोटो-29-राधानगर पश्चिम गली में लगाया गया बिजली पोल। स्रोत-मोहल्लेवासी
फतेहपुर। राधानगर टाउन के मोहल्ला पश्चिम गली के बाशिंदे विद्युत विभाग के अवर अभियंता (जेई) की मनमानी से परेशान हैं। मोहल्लेवासियों के विरोध के बावजूद जेई ने सड़क पर गड्ढा खोदकर नया बिजली का खंभा लगा दिया। इससे मार्ग संकुचित हो गया और एंबुलेंस, दमकल सहित अन्य वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

मोहल्लेवासी राजनारायण सिंह, उपेंद्रनाथ त्रिपाठी, अरुण मिश्रा, लाल तिवारी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पत्र में बताया गया है कि 30 साल पहले एलटी लाइन खींची गई थी और सड़क का चौड़ाई लगभग 15 फीट थी। यहां पहले से बिजली पोल, नाली और गैस लाइन की पाइपें मौजूद हैं। इससे अब मार्ग केवल 10-11 फीट ही बचा है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने छह साल पहले घर का छज्जा तीन फीट आगे बढ़ाते हुए बिजली का खंभा और बॉक्स को अपने मकान की सीमा में ले लिया। पांच फरवरी को उसी व्यक्ति के अनुरोध पर अवर अभियंता राधा नगर टाउन ने पुलिस की मौजूदगी में नया पोल सड़क में तीन से चार फीट आगे लगाया। मोहल्लेवासियों के विरोध पर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम गली में कहीं भी बिजली का खंभा लगाने की जगह नहीं थी। इसलिए खंभा थोड़ा आगे लगा दिया गया है। वाहनों का आवागमन भी मुमकिन है। अब मोहल्ले के ही लोग बताएं खंभा कहां लगाया जाए। जैसा मोहल्ले के लोग कहेंगे वैसा ही काम किया जाएगा।
- विजय गौतम, जेई राधानगर टाउन, विद्युत निगम।

फोटो-29-राधानगर पश्चिम गली में लगाया गया बिजली पोल। स्रोत-मोहल्लेवासी

फोटो-29-राधानगर पश्चिम गली में लगाया गया बिजली पोल। स्रोत-मोहल्लेवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed