फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Jail to the accused who made photos of women with teenagers viral

Fatehpur News: किशोरी संग महिलाओं की फोटो वायरल करने वाले आरोपी को जेल

Tue, 11 Jun 2024 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 11 Jun 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Jail to the accused who made photos of women with teenagers viral
फतेहपुर। किशोरी संग परिवार की महिलाओं की फोटो वायरल के आरोपी को दुष्कर्म में जेल भेजा है। किशोरी के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई है।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के एक किशोरी ने करीब 10 दिन पहले रिश्ते में चचेरे भाई प्रदीप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। किशोरी का आरोप है कि प्रदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसकी अश्लील फोटो व वीडियो भी बनाए थे। कुछ दिन बाद प्रदीप दिल्ली भाग निकला। जहां से इंस्टाग्राम पर उसकी फोटो वायरल की। विरोध करने पर फोन पर प्रदीप ने किशोरी को गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि मामले में आईटी एक्ट, गाली गलौज, धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया था। किशोरी के बयान दर्ज हुए। बयान में किशोरी ने दुष्कर्म की बात सामने आने पर धारा बढ़ाई गई। आरोपी को शाहपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विवाहिता से दुष्कर्म में दुकानदार गिरफ्तार
असोथर। दुकान में घसीटकर विवाहिता से दुष्कर्म के आरोपी दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जेल भेजा है।खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। खखरेरू के ही नसीरपुर गांव का भोला प्रसाद महिला की ससुराल में परचून की दुकान चलाता है। विवाहिता 9 मार्च को घरेलू सामान लेने परचून की दुकान गई थी। दुकान में घसीटकर भोला ने विवाहिता से दुष्कर्म किया था। प्रभारी निरीक्षक विनोद मौर्या ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed