फतेहपुर। जिला जज अशोक कुमार सिंह, डीएम अपूर्वा दुबे, एसपी राजेश कुमार सिंह ने जेल का औचक निरीक्षण कर बैरिकों में तलाशी कराई। जिला जज ने दिव्यांग बंदियों को यात्रा पास (रेलवे के कूपन) दिए। रिहा होन के बाद बंदी इससे यात्रा कर सकेंगे।
जिला जज ने बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। लंबे समय से निरुद्घ बंदियों को मुफ्त सरकारी वकील उपलब्ध कराने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सिद्घ दोष बंदियों की उच्च न्यायालय में अपील कराई जाए। कारागार अस्पताल में भर्ती मरीजों से पूछताछ की गई। आंगनबाड़ी केंद्र और चिल्ड्रेन पार्क की प्रशंसा की गई। भोजनालय में आधुनिक उपकरणों के इस्तेमाल को सराहा। निरीक्षण के बाद 11 दिव्यांग बंदियों के यात्रा पास वितरित किए गए। बंदी खुशी से झूम उठे। इस मौके पर जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान, जेलर सुरेश चंद्र, डिप्टी जेलर अंजनी कुमार, रविशंकर तिवारी और माया सिंह मौजूद रहे।