फतेहपुर। जिला कारागार में बंदियों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए एनआईओएस (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपेन स्कूलिंग) व राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान का शुभारंभ किया गया।
एनआईओएस के क्षेत्रीय निदेशक डा. अनिल कुमार सिंह की मौजूदगी में प्रयागराज रेंज के डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी ने फीता काटकर सेंटर का शुभारंभ किया। संस्थान के कोआर्डिनेटर जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने बताया कि एनआईओएस के माध्यम से हाईस्कूल व इंटर तक की परीक्षा बंदी आसानी से दे सकेंगे। इसके लिए बंदियों से कोई फीस नहीं ली जाती है। इस दौरान डीआईजी ने पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षा पास करने वाले बंदियों को रिजल्ट प्रदान किया। इस मौके पर महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य प्रमोद त्रिपाठी, ट्रुथ मिशन के प्रबंधक फेडरिक पाउल, डिप्टी जेलर एके राय, रविशंकर तिवारी, मायक सिंह और अजयवर्धन सिंह मौजूद रहे।