{"_id":"628a48f01237314ccd342bf6","slug":"jaanch-vivaad-aayog-fatehpur-news-knp6981917164","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली में हुए झगड़े की जांच को पहुंचे आयोग सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली में हुए झगड़े की जांच को पहुंचे आयोग सदस्य
विज्ञापन
किशनपुर में भ्रमण करते मनोज सोनकर। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर। होली के दिन किशनपुर कस्बे में हुए दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष की जांच करने के लिए एससीएसटी आयोग के सदस्य मनोज सोनकर रविवार को किशनपुर पहुंचे। एसडीएम व सीओ खागा की मौजूदगी में दोनों पक्षों से वार्ता की और उनके साथ हुई कार्यवाही का ब्योरा लिया। इसके बाद उन्होंने घटनास्थल भी देखा।
20 मार्च को किशनपुर नवीन मंडी चौराहे के पास रंग लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। दोनों पक्ष के बीच पहले से भी तनातनी चल रही थी। पुलिस की हीलाहवाली से खूनी संघर्ष की घटना हुई और 30 से अधिक लोग घायल हुए। पुलिस की ओर से दोनों पक्षों पर मुकदमे दर्ज किए गए और आरोपियों को जेल भेजने की कार्यवाही हुई थी।
इस प्रकरण की शिकायत अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग में हुई थी। इसकी जांच के लिए आयोग के सदस्य नगर पंचायत किशनपुर पहुंचे। एसडीएम अजय नारायण सिंह, सीओ संजय सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर की मौजूदगी में दोनों पक्षों से वार्ता की गई।