{"_id":"5f884c0b8ebc3e9bb4526234","slug":"iti-entrance-exam-in-fatehpur-fatehpur-news-knp588567371","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू...
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दूसरे चरण के प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्रवेश की अंतिम तिथि 22 निर्धारित है।
जिले में खागा, फतेहपुर, बिंदकी जहानाबाद, बिंदकी बस स्टैंड के समीप चर्म विद्यालय आईटीआई संचालित हैं।
पहले चरण में सीटें न भर पाने के कारण संस्थान ने दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की है।
नोडल प्रधानाचार्य डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी को शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छाया प्रति के अलावा जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, ईडब्लूएस प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित, खिलाड़ी, निशक्त, सैनिक आश्रित भी प्रमाणपत्र साथ लाएंगे।
प्रवेश के समय ही 40 रुपये प्रति माह की दर से प्रशिक्षण शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। प्रवेश के लिए संस्थान अवकाश के दिन भी खुला रहेगा।