फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ITI: All the seats are expected to be full

आईटीआई: सभी सीटें फुल होने की जगी उम्मीद

Thu, 24 Aug 2023 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
ITI: All the seats are expected to be full
फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर में इस बार सीटें भरने की उम्मीद जागी है। कोरोना संक्रमण के बाद से हर सत्र में लाख प्रयासों के बाद सीटें खाली रह जाती हैं। इस बार 565 सीटें फुल हो चुकी हैं और कई मेरिट सूची आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन

नोडल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संचालित हैं। इनमें राजकीय आईटीआई फतेहपुर को नोडल आईटीआई की जिम्मेदारी मिली हुई है। इसके आधीन खागा, बिंदकी, जहानाबाद और आईटीआई सिविल लाइन हैं। इन सभी में मिलाकर कुल 1844 छात्र-छात्राओं के प्रवेश की क्षमता है, लेकिन इनके सापेक्ष पिछले सत्र में 1575 सीटें ही भर पाई थीं। प्रवेश के लिए जुलाई से लेकर 31 अक्तूबर तक प्रवेश प्रक्रिया चलती रही, लेकिन सीटें नहीं भर पाईं।
विज्ञापन

इस बार दो चरणों की प्रवेश प्रक्रिया में 620 सीटों के सापेक्ष 565 सीटें भर चुकी हैं और अब तीसरी मेरिट सूची का इंतजार हो रहा है। आईटीआई फतेहपुर में 18 ट्रेड संचालित हैं। इन सभी में कुल 620 सीटें निर्धारित हैं। अब तक दो चरणों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिनमें 565 सीटें फुल हो चुकी हैं। अभी कई मेरिट सूची आना शेष है। ऐसे में चार सत्र बाद इस बार सीटें भरने की उम्मीद जागी है। नोडल प्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि 2023 में शुरू होने वाले सत्र में सीटें भरने की पूरी उम्मीद है। दो चरणों की प्रक्रिया में थोड़ी सीटें खाली बची हैं, जबकि अभी कई मेरिट सूची आना शेष है। ऐसे में सीटें फुल होना लगभग तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed