फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   International Yoga Day appeared to be the desire of every age Healthy

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हरेक उम्र में निरोग बनने की दिखी चाह

Mon, 22 Jun 2015 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Mon, 22 Jun 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Day appeared to be the desire of every age Healthy

एक तंदरुस्ती, हजार नियामत के बराबर होती है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हर उम्र के लोगों में निरोग  बने रहने की चाह ने कहावत को सच कर दिखाया। योग के लिए सजे विभिन्न मंचों व शिक्षण संस्थाओं में लोगों ने योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। शिविरों मे योग विधा के जरिए शरीर में नई चेतना और स्फूर्ति भरने का जज्बा देखते बना। सनातन विधा के कद्रदान जोश के साथ योग में छिपा जिंदगी का फलसफा हासिल करते दिखाई दिए। शहर से लेकर गांव तक  योग की गूंज से रविवार योगामय हो गया। शहर के आईटीआई ग्राउंड, निवेदिता सिंह डिग्री कालेज, राजकीय इंटर कालेेज ग्राउंड, गांधी पार्क, चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के अलावा खागा, बिंदकी समेत अन्य कसबों में सैकड़ों की तादात में लोगों स्वास्थ्य लाभ लिया।

विज्ञापन


स्वस्थ तन और स्वस्थ मन के लिए योग जरूरी
शहर के आईटीआई ग्राउंड में शिविर के शुभारंभ पर वक्ताओं ने स्वस्थ तन और स्वस्थ मन के लिए योग को जरूरी बताया। शिविर में विकास मंच, पतंजलि योग समिति, जिला उद्योग व्यापार मंडल समेत विभिन्न संगठनों के बैनर तले आयोजित योग शिविर में बूढ़े, बच्चे और जवानों का मजमा लगा। पतंजलि योग समिति के योग गुरु कमलेश कुमार ने योगासन कराए। सुबह छह बजे से सात बजकर 35 मिनट तक चले शिविर में आए लोग आत्मविश्वास से लबरेज नजर आए। योग गुरु ने योग से पैदा होने वाले नस-नस में जोश को उजागर करते हुए इसे जिंदगी में अंगीकार करने की राह दिखाई। उन्होंने कहा कि सुबह के वक्त योगा करने से शरीर विभिन्न रोगों से मुक्त हो जाता है। यहां पर सदर विधायक विक्रम सिंह, जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, फतेहपुर विकास मंच के राजेंद्र साहू, कृष्ण कुमार तिवारी, डॉ. माधुरी साहू, अपर्णा सिंह गौतम सहित बड़ी संख्या में लोगों ने योग किया।
विज्ञापन


ब्रह्मकुमारी बहनों ने किया योगा
युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में नेहरू युवा केंद्र की ओर से निवेदिता सिंह डिग्री कालेज में योग दिवस एवं युवा सम्मेलन व युवा कृति का आयोजन किया। इसमें समाज के विभिन्न वर्गों के साथ प्रजापति बह्मकुमारी आश्रम की बहनों भी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डॉ. चेतन कपूर ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। पतंजलि योग समिति के लोगों ने बताया कि निरोग रहने के लिए योग जरूरी है। नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक हुस्नजहां ने योग से जुड़ने वाले हरेक उम्र को सलाम किया। समाज सेवी अशोक तपस्वी ने भी योग के फायदे बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीसी कैडेटों का विस्मरणीय अंदाज
 शहर के राजकीय इंटर कालेेज ग्राउंड मेें नेशनल कैडेट कोर के जवानों ने योगासन का प्रदर्शन किया। योग गुरु कमलेश जी, रवींद्र जी व ऋितु के प्रशिक्षण मेें एक आत्मा 310  शरीर बना लयबद्ध विस्मरणीय प्रदर्शन करके योग में छिपे जीवन के योग को उजागर किया। योग के विभिन्न आसन से होने वाले फायदे को सामने रखने हुए योग गुरुओं ने इसे जीवन में आत्मसात करने पर जोर दिया। कर्नल विभव मानसिंह, सूबेदार ओम प्रकाश, बीएचएम राजेंद्र सिंह, दीप चंद्र, रवींद्र कुमार, एएस इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शिवपाल सिंह ने एनसीसी कैडेट्स पर प्रसन्नता जताई।

गांधी पार्क में भी रही धूम
 कलक्ट्रेट स्थित गांधी पार्क में मानवाधिकार, उपभोक्ता फोरम नई दिल्ली एवं जन जागरण जागरूकता समिति ने कार्यक्रम आयोजित किया। फोरम के अध्यक्ष अनीत कुमार अग्रहरि ने बताया कि योग करने से शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न से मुक्ति मिलती है। भारतीय मानवाधिकार फोरम ने भी प्राणायाम, ध्यान, आदि आसन पर चर्चा करने के साथ योगासन को जिंदगी के लिए अति उपयोगी करार दिया। एसोसिएशन के एनुल हक, शिव सागर साहू, धीरेंद्र नाथ ने नमाज के साथ योग के आसनों एवं सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया। शार्प वेलफेयर एंड एजूकेशन सोसाइटी पुरानी बिंदकी ने भी योगासन का आयोजन किया। अध्यक्ष अभिषेक सैनी ने कहा कि योग से विभिन्न समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

योग को जनांदोलन के रूप में विकसित किया जाए
चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में सुबह साढ़े सात बजे योगासन चालू हुआ। भारत स्वाभिमान संघ के संस्थापक राजेश तिवारी ने योग को जीवन पद्धति से जोड़ा। योग के क्रियात्मक पक्ष के अंतर्गत ताड़ासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासवन, शशांकासन, भुजंगासन, शलभासन, मकरासन, सेतुबंधासन व पवनमुक्तासन के फायदे गिनाएं। साथ ही योग को जनांदोलन के रूप मेें विकसित किए जाने की वकालत की।  महर्षि विद्या मंदिर इंटर कालेज में योगासन की अलख देखते बनी।  

रेलवे में भी योगा की अलख
उत्तर मध्य रेलवे के ओएचई डिपो फतेहपुर में योग कार्यक्रम हुआ। पतंजलि योग पीठ के योग विशेषज्ञ प्रभारी अनिल सिंह के मार्ग दर्शन में रेलकर्मियों ने प्राणायाम, चिंतन, ध्यान योग का अभ्यास किया। योग विशेषज्ञ ने योग को स्वस्थ्य रहने का जरिया बताया। इस मौके पर सी.से. इंचार्ज राजेंद्र सिंह देवेंद्र कुमार, रमेश चंद्र, संदीप कुमार तिवारी, राज कुमार तिलक, घनश्याम, भैरो प्रसाद, तेज सिंह समेत अन्य रेलवे कर्मी मौजूद रहे।


बिंदकी क्षेत्र में रही योग दिवस की धूम
तहसील क्षेत्र में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम रही। लंकारोड क्योटरा में  सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में सुबह पांच बजे आयोजित योग शिविर में शामिल हुए लोगों को राजेश पटेल, प्रधानाचार्य अखिलेश पांडेय व कुंवरपुर रोड के शिशु मंदिर में बृजपाल शास्त्री, संजय गुप्ता ने योगाभ्यास कराया। यहां पूर्वमंत्री राजेंद्र पटेल, सुल्तान सिंह, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे। मलवां ब्लॉक के सर्वोदय इंटर कालेज में पूर्व प्रधानाचार्य स्वयंबर सिंह, भुवन योगी, जिला प्रभारी कमलेश, उपेंद्र गौतम, रावेंद्र सिंह, औंग के जनता इंटर कालेज में पूर्व विधायक प्रेमदत्त तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता चार्ली, श्रीचंद्र आर्य, अमौली ब्लॉक मुख्यालय पर गायत्री शक्तिपीठ में सत्यदेव ओमर, प्रमोद तिवारी, गांव बुढ़वां के ब्रह्मदेव आश्रम मे परमार्थ प्रेरणा समिति के बैनर तले योगाभ्यास में चंदन सचान, विमलेश त्रिवेदी, गांव खजुरिहा में नरेंद्र अवस्थी, भाजपा नेता अवधेश मिश्रा आदि शामिल रहे। आदर्श इंटर कालेज जहानाबाद में पूर्व विधायक आदित्य पांडेय, प्रधानाचार्य गिरीश तिवारी, शिव गोपाल, संतोष अवस्थी आदि मौजूद रहे।



फोटो परिचय-
15- शुकदेव इंटर कालेज में योग करते एनसीसी कैडेट

खागा क्षेत्र में भी हजारों ने किया योग
खागा। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज परिसर में योग शिविर में तीन सौ लोगों ने योग किया। इस मौके पर रामबाबू गुप्त, कृष्ण स्वरूप सिंह, रघुराज सिंह, प्रकाश चंद्र, विकास सिंह, अनिल श्रीवास्तव, क्रांति प्रकाश, विष्णु दयाल अग्रहरि, लोकनाथ आदि लोग मौजूद रहे। शुकदेव इंटर कालेज में पंतजलि योग समिति के राजेश मौर्य, दिनेश सिंह और एनसीसी अफसर मान सिंह और संजय कुमार ने एनसीसी कैडेटों को योग की जानकारी दी। प्रधानाचार्य दिनेशपाल सिंह चौहान, खेल शिक्षक भोला सिंह ,अमित सिंह मौजूद रहे। नगर पंचायत परिसर में रामदत्त तिवारी, विधायक कृष्णा पासवान, गीता सिंह, शोभा अग्रवाल, रामगोपाल सिंह,पन्ना अग्रवाल मौजूद रहे। धाता प्रतिनिधि के अनुसार टेकारी,कोल्हुआ, जाजीपर में रूहानी सत्संग परिसर,गायत्री शक्तिपीठ ने योग कराने पर जोर दिया।  इस मौके पर डॉक्टर अनिल कुमार, अनंत सिंह आदि लोग मौजूद रहे। हथगाम प्रतिनिधि के अनुसार मनकेश्वर मंदिर में योग कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed