{"_id":"5791279f4f1c1b1458c4b5df","slug":"inspector-four-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने चार को डूबने से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा ने चार को डूबने से बचाया
अमर उजाला फतेहपुर
Updated Fri, 22 Jul 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
जाबांज दरोगा मनोज कुमार राय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिटौरा घाट पर गुरुवार दोपहर गंगा स्नान कर रहे एक ही परिवार के पांच लोग डूबने लगे। यह देख वहां सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात भिटौरा पुलिस चौकी के एसआई ने वर्दी उतारी और नदी में छलांग लगाकर चार लोगों को बचा लिया लेकिन एक युवती को बाहर न निकाल सके। वह गहरे पानी में लापता हो गई।
गंगा में लापता हुई पूनम देवी (20) थरियांव थाना क्षेत्र के बिलिंदा कस्बा निवासी ओमकार विश्वकर्मा की बेटी है। वह अपनी मां उमा देवी, बड़े भाई शुभम, शिवम व छोटी बहन सोनम के साथ गंगा स्नान कर रही थी। गहराई में जाने से पूनम डूबने लगी। चारों परिजन उसे बचाने लगे लेकिन पानी का बहाव तेज होने से वे भी गहरे पानी में जाकर डूबने लगे।
यह देख घाट पर मौजूद एसआई मनोज कुमार राय ने वर्दी उतारकर नदी में छलांग लगा दी। इसी बीच कुछ और लोग भी बांस आदि लेकर नदी में उतरे। काफी कोशिश के बाद चार लोगों को बाहर निकाल लिया गया। इनके पेट में पानी भर गया था। पानी निकालकर उन्हें होश में लाया जा सका। चार लोगों को निकालने के बाद एसआई ने फिर नदी में कूदकर पूनम की तलाश शुरू की। वे एक घंटे तक तैराकों के साथ तलाश में जुटे रहे, पर पूनम का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
इस बीच सूचना पाकर एसओ शिवमंगल सिंह मौके पर पहुंचे। मल्लाहों के सहारे देर शाम तक खोजबीन का प्रयास चलता रहा। एसओ ने बताया कि शुक्रवार को भी पूनम की तलाश कराई जाएगी। गंगा काफी उफान पर है। इससे युवती के बहकर दूर निकल जाने की आशंका है।