{"_id":"6980ed6ff0afd23d35067c9d","slug":"innova-driver-hits-woman-after-colliding-with-shop-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-148630-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दुकान से टकराकर महिला को इनोवा चालक ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दुकान से टकराकर महिला को इनोवा चालक ने मारी टक्कर
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के चौक चौराहे पर बर्तन की दुकान में तेज रफ्तार इनाेवा कार चालक ने सोमवार शाम टक्कर मार दी। चालक कार लेकर भागने लगा तभी उसने एक महिला को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने बर्तन दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
चौक चौराहा निवासी आशीष कुमार हयारण की बर्तन की दुकान है। उन्होंने बताया कि पत्थर कटा चौराहे की ओर से तेज रफ्तार इनोवा कार ने शाम को आई। सड़क किनारे खड़ी उनकी स्कूटी में टक्कर मारी। इसके बाद बर्तन और गिफ्ट की दुकान में टक्कर मारकर चालक भागने लगा।
भागते समय एक महिला को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। दुकान में रखा सामान और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। थानाध्यक्ष तारकेश्वर राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन घायल
अलग-अलग स्थानों पर सडक हादसों में सोमवार को तीन लोग घायल हो गए। ललौली थाना क्षेत्र में सिधांव गांव निवासी रामलाल का (27) मजदूरी करता है। वह ईंट लदे ट्रैक्टर पर बैठकर जा रहा था। ट्रैक्टर से अनियंत्रित होकर गिरने से वह पहिये की चपेट में आकर घायल हो गया। पीएचसी में इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। राधानगर क्षेत्र के अंदौली पुलिया निवासी रमेश (60) घर से दुकान जा रहे थे। 50 नंबर पुल के पास किसी वाहन टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया है। थाना क्षेत्र के ही मदरियापुर गांव निवासी विद्या देवी (40) ढकौली बैंक से घर जा रही थीं। जम्मूपुर मोड़ के पास ट्रैक्टर की टक्कर से वह घायल हो गईं। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया है।