{"_id":"57b613754f1c1bd66b6ed226","slug":"innocent-woman-attempted-suicide-with-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बच्चों संग महिला ने की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम बच्चों संग महिला ने की आत्महत्या की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Fri, 19 Aug 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
गीता देवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलवां थाना क्षेत्र के सरायं शहजादा गांव में गीता देवी (30) ने बच्चों को डाई पिलाने के बाद खुद पीकर जान देने की कोशिश की। महिला ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें आत्मग्लानि होने का जिक्र है। परिवार के लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया है।
गीता देवी और उसके बच्चों प्रियांशु (5) अंशु (3) को ससुर रामगोपाल गुरुवार रात बिगड़ी हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया कि उसका बेटा विनोद सैनी दो माह से मुंबई में प्राइवेट नौकरी कर रहा है। बहू गीता बच्चों के साथ यहां रहती है। मोबाइल पर बहू की बेटे से बातचीत हो रही थी। बहू मुंबई लिवा जाने को कह रही थी। बेटे ने कमरे की व्यवस्था होने पर ले जाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद बहू अपने कमरे में चली गई थी। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने की आवाज सुनकर पहुंचे। वहां पर डाई के खुले पाउच पडे़ थे।
गीता का छोड़ा एक सुसाइड नोट मिला है, उसमें गीता ने खुद की गलती को कभी माफ न करने का जिक्र किया है। हालांकि वह गलती क्या थी, पूरी सुसाइड नोट में यह नहीं पत चल सका। गीता का कहना है कि उस गलती की वजह से किसी का सामना नहीं कर सकती है।
विज्ञापन
इसी वजह से बच्चों समेत जान देने का फैसला ले रही है। डाक्टरों ने महिला को कानपुर हैलट रेफर किया है। हालांकि बच्चों की हालत में सुधार है। एसओ संजय सिंह ने बताया कि महिला की यह दूसरी शादी है। पहले पति के भी बच्चे रहे हैं, उन्हें वहां छोड़ आई है, उससे डाई पीने का कारण पूछा गया, लेकिन वह कु छ नहीं बता सकी।