फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Initial investigation said negligence of the Department of Electrical front

प्रारंभिक जांच में विद्युत विभाग की लापरवाही आई सामने

Sat, 11 Jun 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Sat, 11 Jun 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Initial investigation said negligence of the Department of Electrical front
रोती बिलखती सुमित की मां चंद्रवती। - फोटो : अमर उजाला
विद्युत विभाग की लापरवाही से मौत के मुंह में समाने वाले सुमित के  परिजनों का हाल बेहाल रहा। वह अपने घर के साथ मामा के परिवार का दुलारा था, उसे मां के  आंचल के अलावा मामा के घर का प्यार मिला था। अंतिम यात्रा में मामा के गांव से दो ट्रैक्टर में लोगों की भीड़ पहुंची।
विज्ञापन



बता दें सुमित कल्यानपुर थाना के रामपुर रेवाड़ी गांव निवासी कल्यान के बेटे थे। खागा के मझटेनी में चल रहे मेला के दौरान गुरुवार की रात्रि हाईटेंशन लाइन के तार के टूटने पर मची भगदड़ के दौरान उसकी मौत हो गई थी, जबकि एक महिला समेत कई लोगों के चोटें आई थीं। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने बताया कि वह चार भाइयों अमित, आदित्य, सुजीत में दूसरे नंबर के थे। वह बचपन से अपने मामा चौबे विश्वकर्मा के घर सोनहीं गांव में रहते थे। परिवार का खर्च चलाने के लिए गर्मियों में आइसक्रीम का ठेला लगा लेते थे। घटना से मां चंद्रवती का रो-रो कर हाल बेहाल रहा है। बेटे की मौत के गम में चंद्रवती बेहोश हो जाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट्स- घटना में विद्युत विभाग की लापरवाही रही है। परिजनों की ओर से विभाग के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर आरोपी नामजद किए जाएंगे। अगर तहरीर नहीं भी आई तो मामले की जांच में कर्मियों को प्रकाश में पुलिस लाएगी और कड़ी कार्रवाई करेगी। घटनास्थल पर टूटा पतला वायर लोहे का मिला है। उस पर ही हाईटेंशन लाइन दौड़ाई जा रही थी।  मोहम्मद शरीफ खां-कोतवाल खागा

मई में दर्जनभर लोगों की हो चुकी मौतें-  फतेहपुर। बिजली विभाग की लापरवाही से लोगों को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ रहा है। इसके बावजूद विभाग अपनी कार्य प्रणाली में सुधार नहीं ला रहा। मई में दर्जनभर लोगों की मौतें हो चुकी है। पेश है एक रिपोर्ट-

केस नंबर एक - 30 मई को जहानाबाद थाना क्षेत्र के नोनारा गांव निवासी चंद्र प्रकाश के बेटे विमल की ढीले तार की चपेट में आने से हाथ कट गया था। बिजली विभाग की लापरवाही से यह घटना हुई थी।  

केस नंबर दो-27 मई को जाफरगंज थाना क्षेत्र के इटरा गांव में लाइन ठीक करते समय पोल से गिरकर विद्युत कर्मी संतोष निषाद निवासी गजईपुर घायल हो गए।

केस नंबर तीन- 27 मई को औंग कस्बा निवासी छेद्दू पटेल अपनी भैंस ओर भैंसा लेकर बाग में बांधने जा रहे थे। तभी बाग के पास विद्युत पोल के सपोर्ट में लगे वायर में करंट उतरने से भैंसा की मौत हो गई।
 
केस नंबर चार - 24 मई को असोथर थाना क्षेत्र के बेर्रांव गांव में बकरी बांधने के लिए लेकर जा रही मनीषा पर बिजली का पोल गिर पड़ा। हादसे में मनीषा की जान तो बच गई, लेकिन बकरी की मौत हो गई।

केस नंबर पांच -16 मई को मलवां थाना क्षेत्र में फतेहपुर- जोनिहा रोड स्थित जखनी गांव में झल्लूराम के घर के ऊपर से गुजरी विद्युत लाइन में हुए शार्ट सर्किट से घर के बाहर पड़ा छप्पर जल उठा। हवा चलने से गांव के ही हनुमान, हरीराम, गजराज और द्वारिका के घर भी जल उठे थे। इसमें दो लाख का नुकसान हो गया था।
 
केस नंबर छह- 10 मई को आवास विकास कालोनी के पास स्थित डीएसपी दफ्तर के पीछे फूलचंद्र रावत के  घर में रात को दो बजे हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया, जिससे घर में आग लग गई। आग लगने से टीवी, फ्रीज, कूलर, गेहूं, चावल, कपड़े भी जल गए।

केस नंबर सात- 10 मई को हथगाम थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव में जयराम की बेटी शोभा गांव में लगे आम के पेड़ से आम तोड़ रही थी। तभी आम के पेड़ के बीच से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किशोरी की मौत हो गई थी।


मृतक के परिजनों को मिलेगी आर्थिक मदद- फतेहपुर। अधीक्षण अभियंता आरएन सिंह ने बताया कि तार की चपेट में आने या पोल गिरने से हुई मौत के मामले की जांच कराई जाती है। इलाहाबाद मंडल से टीम आती है और घटना के कारण जाने जाते हैं। इसके बाद यदि विभाग की गलती होती है तो पीड़ित को आर्थिक मदद दी जाती है। उन्होंने कहा कि मझटेनी गांव में घटना की छानबीन के लिए एसडीओ खागा को निर्देश देंगे। मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed