फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Infection due to strong sunlight, red rashes coming out

Fatehpur News: तेज धूप से हो रहा संक्रमण, निकल रहे लाल दाने

Fri, 05 Apr 2024 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 05 Apr 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Infection due to strong sunlight, red rashes coming out
फतेहपुर। भोर के समय ठंडा मौसम और दोपहर में चिलचिलाती धूप से लोगों में चर्म रोग फैल रहा है। त्वचा पर लाल दाने पड़ रहे हैं, जिनमें तेज खुजली हो रही है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन ऐसे रोगियों की संख्या 100 के आसपास पहुंच रही है।
विज्ञापन

अप्रैल महीने में दिन के समय अचानक बढ़ी गर्मी से सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है। तेज धूप में कुछ देर रहने पर शरीर में लाल दाने निकल रहे हैं और तेज खुजली लोगों को बेचैन कर रही है। चालू सप्ताह में ही यह समस्या उत्पन्न हुई है। शुरुआत में एक स्थान पर दाने निकलते हैं और इसके बाद एक दो दिन में पूरे शरीर में फैल रहे हैं।
विज्ञापन

यह समस्या खास तौर में स्कूली बच्चों में अधिक पैदा हो रही है, क्योंकि बच्चे दोपहर में स्कूल से घर लौटते हैं। ऐसे लोगों की भीड़ जिला अस्पताल में पहुंच रही है। डॉक्टर उपचार के साथ दोपहर को तेज गर्मी में नहीं निकलने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर की सलाह धूप में निकलने से बचें
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. नलनीश पांडेय का कहना है कि सुबह के समय मौसम में ठंडी रहती है और कुछ घंटों के बाद चिलचिलाती धूप बर्दाश्त करने की लोगों के शरीर में क्षमता नहीं बन पाती। इसी लिए धूप लगने से शरीर में संक्रमण हो जाता है और लाल दाने निकलने से खुजली होन लगती है। इससे बचाव के धूप में निगलने से बचें। जरूरी काम तेज धूप निकलने के पहले निपटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed