फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Increased vigilance at railway stations and tracks

Fatehpur News: रेलवे स्टेशनों और पटरियों की बढ़ाई गई चौकसी

Wed, 21 Aug 2024 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Increased vigilance at railway stations and tracks
फतेहपुर। कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस की 22 बोगियां पटरी से शनिवार को उतर गई थी। इसमें साजिश के तहत ट्रेन में बैठे यात्रियों को नुकसान पहुंचाने की आशंका जताई गई। जांच में अधिकारियों को ट्रैक के पास पटरी का टुकड़ा मिला। उसी को देखते हुए मुख्यालय सहित जिले के सभी स्टेशनों की सुरक्षा के साथ ट्रैकों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

जीआरपी व आरपीएफ के सुरक्षा जवानों को जिले के अंतिम स्टेशन कटोघन व औंग तक दिन में तीन से चार बार स्टेशनों में सघन चेकिंग व पटरी के पास निगरानी कर संदिग्धों पर नजर रखने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अलावा गैंगमैन की टीम को पटरियों की जांच के लिए दिन व रात में भी जांच करने के कहा गया है। जिला मुख्यालय स्टेशन पर करीब 55 ट्रेनों का अप व डाउन ठहराव होता है। इसमें प्रतिदिन सात से आठ हजार यात्री सफर करते है।
विज्ञापन


साबरमती एक्सप्रेस में हुए हादसे के बाद जांच में ट्रैक में साजिश की आशंका जताई जा रही है। उसी को देखते हुए स्टेशनों व पटरियों की चौकसी बढ़ाई गई है। सभी सुरक्षा व गैंगमैनों की टीमों को तैयार रहने के साथ संदिग्ध लोगों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। अमित सिंह, पीआरओ, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

.................................
स्टेशन में आने जाने वालों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। स्टेशन व ट्रेनों में यात्री सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा रहा है। महेंद्र गुप्ता, वाणिज्य निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed