{"_id":"58b082d24f1c1b8716b25600","slug":"increased-scarcity-of-irrigation-of-crops","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों की सिंचाई का संकट बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों की सिंचाई का संकट बढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Sat, 25 Feb 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
हुसैनगंज में सूखी रामगंगा नहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगंगा नहर का रोस्टर तीन दिन बाद खत्म हो जाएगा। अभी तक भिटौरा विकास खंड के किसानों को सिंचाई का पानी नहीं मिला है। इससे गेहूं की सिंचाई के लिए किसानों की चिंता बढ़ गई है। हंसवा, हथगाम और ऐराया ब्लाक के किसानों ने सिंचाई निजी नलकूपों से करनी शुरू कर दी है।
राजकीय संसाधनों से फसलों की सिंचाई किसानों के लिए छलावा साबित हो रही है। रामगंगा नहर का रोस्टर मंगलवार से चल रहा है। विभागीय अधिकारी भी टेल तक पानी पहुंचाने में नाकाम हैं। नहर के हेड में पानी की रिपोर्ट शासन को भेज कर अधिकारी खानापूरी कर रहे हैं। बता दें कि गेहूं की फसल में अंतिम सिंचाई का समय है। इस बार फिर फसलों की सिंचाई में किसान परेशान दिख रहे हैं। किसान फूल सिंह, रामसुमेर ने बताया कि नहर का पानी अभी तक भिटौरा के पास नहीं आया है।
तीन दिन बाद रामगंगा नहर का रोस्टर खत्म हो जाएगा। ऐसे में नहर के पानी से फसलों की सिंचाई नहीं हो पाएगी। अब तो इंजन से ही फसलों की सिंर्चाई करनी पड़गी। अधिशासी अभियंता महेंद्र सिंह ने बताया कि एक सप्ताह का रोस्टर था। उसमें भी नौरैया खेड़ा से पानी कम आ रहा है। जिले में आते-आते 30-35 फीसदी ही पानी नहर में आता है। तय रोस्टर के अनुसार जिले का पानी देने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।