फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Including three women were killed by lightning

बिजली गिरी महिला समेत तीन की गई जान

Mon, 25 Jul 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Mon, 25 Jul 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Including three women were killed by lightning
‌िशशिवम के परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
 जिले में बारिश के दौरान गिरी बिजली रविवार को कहर बनकर टूटी है। बिजली की चपेट में आने से एक महिला तथा दो किशोरों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। झुलसे लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



आकाशीय बिजली गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लमहेटा और खेसहन में गिरी है। लमहेटा गांव निवासी राधेश्याम साहू का बेटा लवकुश (16) दोपहर को बक रियां चराने जंगल में गया था। वहीं बारिश के दौरान बिजली गिरने से लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई। बिजली गिरने की खबर सुनते ही ग्रामीण और किशोर के परिजन जंगल पहुंचे, जहां मृत बेटे लवकुश को देखकर परिजन बेहाल हो गए।
विज्ञापन



इसी थाना क्षेत्र के खेसहन गांव निवासी ओम प्रकाश शुक्ला का बेटा शिवम (14), सत्यम (14),  गिरिजा शंकर का बेटा पप्पू शुक्ला( 40) व राम सिंह खेत पर मौजूद थे। यकायक बिजली गिरने पर सभी लोग चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसे लोगों इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जुड़वा भाइयों में शिवम को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाक ी सभी को उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं धाता थाना क्षेत्र के ग्राम केटमई निवासी इंदल की पुत्री नगीना देवी (20) खेतों पर धान की रोपाई कर रही थी, उसकी भी बिजली गिरने में मौत हो गई। इसके साथ ही गांव के रामरतन की भैंस की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed