फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Including three women, five dengue

तीन महिलाओं समेत पांच को डेंगू

Tue, 11 Oct 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो,फतेहपुर Updated Tue, 11 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
सरांय गांव के कुलदीप कुमार त्रिवेदी की पत्नी प्रतिभा देवी को सात दिन तेज बुखार आया था। चार दिन पहले परिजन कानपुर के रिजेंसी हॉस्पिटल ले गए थे। दो दिन वहां एडमिट रखने के बाद वह उसे ले आए थे। रविवार को फिर हालत बिगड़ने पर दोबारा प्रतिभा को रिजेंसी ले जाया गया जहां उसके डेंगू ग्रसित होने की पुष्टि हुई। हालत बिगड़ने पर उसे आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन


उधर, बहन की हालत खराब होने पर उसे देखने के लिए बांदा से आए प्रतिभा के भाई कमलेश और बड़कू भी डेंगू के डंक से बीमार हो गए हैं। इन दोनों भाइयों को भी कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा गांव में दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित हैं। जिनमेें रेखा, कमलेश, शिव दीप, वीरेंद्र कुमार, उमापति, जितेंद्र कुमार की हालत नाजुक बनी है। ज्यादातर लोग सरकारी इलाज के बजाय प्राइवेट इलाज को तवज्जो दे रहे हैं।  
विज्ञापन


खागा प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के विक्रमपुर गांव के रजोल सिंह की पत्नी कुसमा देवी और बिटान देवी को डेंगू ग्रसित होने की पुष्टि हुई है। इन्हें पहले नगर के एक नर्सिंगहोम में इलाज करवाया गया था। हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को इलाहाबाद ले गए। गांव के धीरेंद्र सिंह, बड़कू सिंह, सुशील कुमार ने बताया कि गंदगी से मच्छरजनित बीमारी फैल रहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ सीएचसी में जानकारी देने के बावजूद बचाव के उपाय न किए जाने से यह नौबत पैदा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
डेंगू के लक्षण पाए जाने वाले गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाता है सरांय में भी टीम भेजी जाएगी। जो भी जरूरी एहितयाती कदम होंगे उन्हें उठाया जाएगा। ग्रामीणों को चाहिए कि वह खुद भी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।

                                  डॉ. विनय कुमार पांडेय, सीएमओ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed