फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   in sports stadium lack of resources

स्पोर्ट्स स्टेडियम में पिच ‘गोल’

Sun, 12 Jul 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला फतेहपुर
अमर उजाला फतेहपुर Updated Sun, 12 Jul 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
in sports stadium lack of resources

जिले में खेलकूद की बदहाल व्यवस्था खिलाड़ियों के भविष्य को खराब कर रही है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में न पिच है और न ही संसाधन। ऐसे में हॉकी, क्रि केट, फुटबाल जैसे महत्वपूर्ण खेलों का अभ्यास करने में खिलाड़ियों को दिक्कत आ रही है। स्पोर्ट्स हास्टल में खिलाड़ी भी निर्धारित सीटों से कम है जबकि निर्धारित खिलाड़ियों की संख्या के ही हिसाब से बजट खर्च किया जा रहा है।

विज्ञापन

पिछले दिनों स्पोर्ट्स स्टेडियम में अचानक निरीक्षण करने पहुंचे क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी इलाहाबाद मंडल विजय कुमार को अव्यवस्थाएं मिलीं थी जिस पर उन्होंने अव्यवस्थाएं देख क्रीड़ा अधिकारी और उप क्रीड़ा अधिकारी को जमकर फटकार लगाई थी तथा दो हफ्ते के अंदर व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए थे लेकिन अभी तक व्यवस्था जस की तस है। हास्टल में 25 खिलाड़ियों के रखने की व्यवस्था है लेकिन वर्तमान समय में 16 खिलाड़ी ही रह रहे हैं आलम यह है कि मौके पर तीन चार खिलाड़ी ही मिलते हैं। बताते चलें कि प्रत्येक खिलाड़ी के लिए शासन से प्रतिदिन 250 रुपये के हिसाब से डाइट का बजट मिलता है लेकिन शत प्रतिशत खिलाड़ियों के न रहने से बजट का बंदरबांट कर लिया जाता है। पिछले वित्तीय वर्ष में खिलाड़ियों के नाम पर करीब दो लाख का बजट खर्च किया गया। खिलाड़ियों के कमरों की स्थित बद्तर है। कमरों में बेड से बिस्तर गायब हैं और साफ सफाई भी नहीं होती।
विज्ञापन

कोट
स्पोर्ट्स स्टेडियम में बारिश की वजह से पिच खराब हो गई है। ऐसे प्रतिदिन खिलाड़ी खेलते हैं। हास्टल में जो बच्चे रह रहे हैं उन्हे सुबह नाश्ता और भोजन दिया जाता है। इसके अलावा खेल सामग्री भी मुहैया कराई जाती है। - संजीव कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed