फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   in singing and dancing competion participants performed well

नृत्य व गायन प्रतियोगिता में बच्चों ने हुनर का लोहा मनवाया

Mon, 29 Dec 2014 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 29 Dec 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
in singing and dancing competion participants performed well

डी स्क्वायर डांस क्लास के नृत्य और गायन प्रतियोगिता के ग्रांड फिनाले में प्रतिभागियों ने अपने हुनर का लोहा मनवाया। रविवार को सिविल लाइंस के रामा श्यामा मैरिज हाल में हुई प्रतियोगिता में तीस प्रतिभागियों ने ने डांस व बारह प्रतिभागियों ने गायन प्रतियोगिता में भाग लिया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में जज कानपुर की प्रतिमा प्रजापति, हिमांशु सागर, राहुल सिंह, रवि इलाहाबादी और सिद्घार्थ निगम ने सभी प्रतिभागियों का हौसलाफजाई की। कार्यक्रम में  मीडिया पार्टनर अमर उजाला रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि रहे व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने मां सरस्वती की प्रतिमा में माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर किया।

डांस प्रतियोगिता की शुरुआत में डी-डैडिलीस के डारेक्टर विमल सागर ने गणपति बप्पा मोरिया की धुन पर डांस कर सभी दर्शकों का मनमोह दिया।

इसके बाद अभय श्रीवास्तव, अभिषेक शाह, जोनी सिंह, यश राही, सुशील, साहिल राज पटेल, प्रगति सिंह, रोबोट राय, अमन कश्यप, राज श्रीवास्तव, यश सुमित, अभय शर्मा, कार्तिके गुप्ता, योगेंद्र सिंह, शगुन मिश्रा ने डांस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह गीत प्रतियोगिता में स्वाती गुप्ता, अभिषेक, शोभना सिंह, इशहाक, शिवानी पटेल, अनमोल सिंह, अमित, प्रकाश, अफसर अली की मधुर वाणी से गीत प्रस्तुत कर लोगों को मन मुग्ध कर दिया।


इस मौके पर राजू सिंह, ब्लाक प्रमुख मलवां पिंटू सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य सीमू सिंह चंदेल, किट्जी स्कूल के प्रबंधक आशीष सिंह, संजय सिंह, सुमित कुमार, लखन, जयकिशन, सौरभ, राजा, सुमित, आदिल आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed