{"_id":"ec892959e3a9b9c9a848508bf048ba87","slug":"in-road-accident-three-people-dead-including-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों ने छीनी महिला समेत तीन जिंदगियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों ने छीनी महिला समेत तीन जिंदगियां
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sun, 29 Mar 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्रि के अंतिम दिन हादसों ने महिला समेत तीन जिंदगियां छिन ली । थरियांव में भांजे के मुंडन में जा रही महिला हादसे का शिकार हो गई। वहीं असोथर में बेकाबू रफ्तार ट्रैक्टर ने मामा के घर आयोजित समारोह में गए मासूम को कुचल दिया। इस तरह से हादसों में तीन लोगों की मौत हुई है
विज्ञापन
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के शेखमऊ गांव निवासी ज्ञान सिंह की 35 वर्षीय पत्नी श्यामकली अपनी ननद के बेटे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए अपनी परिवार की महिलाओं के साथ गोकलपुर थाना थरियांव आ रही थी।
विज्ञापन
थरियांव हाइवे पर अचानक श्यामकली के हाथ से मोबाइल छूटकर रोड पर गिर गया। यह देखक र आपा खो बैठी महिला ने टेंपो से छलांग लगा दी।
हादसा देखकर चालक ने टैपो रोका। सभी लोग मौके पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डाक्टरों ने इलाज के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के दो मासूम बच्चे हैं।
विज्ञापन
उधर, खागा कोतवाली क्षेत्र के टेसाही बुजुर्ग निवासी रामू सिंह का 9 वर्षीय पुत्र शिवम पुरबुजर्ग नरैनी थाना असोथर अपने मामा पवन सिंह के घर मुंडन समारोह में हिस्सा लेने आया था।
पवन सिंह का साला अमित पुत्र लाल सिंह निवासी आकूपुर सदर कोतवाली के साथ शिवम सुबह चाट की दुकान गया था। जहां से दोनों वापस घर लौट रहे थे। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में शिवम उछलकर दूर जा गिरा।
तभी बेकाबू ट्रैक्टर ने शिवम को कुचल दिया। इससे मौके पर ही शिवम की मौत हो गई। जबकि अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों में बालक की मौत से कोहराम मच गया। काफी देर तक ग्रामीणों ने जाम लगाकर हंगामा काटा।
पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। उधर, हथगाम थाना क्षेत्र के अमिलिहापाल गांव निवासी लाल कुमार का 45 वर्षीय पुत्र शत्रुघन 23 मार्च को सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था। दुर्घटना के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।