फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   In honor of the daughter, the BJP rushed to the field

बेटी के सम्मान में, बीजेपी पहुंची मैदान में

Sun, 24 Jul 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sun, 24 Jul 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
In honor of the daughter, the BJP rushed to the field
कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
भाजपाइयों ने शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। नारे लगाए और बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी को जेल भेजने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक बसपा नेताओें की गिरफ्तारी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन



शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता जुलूस रूप में नारे लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। ‘बेटी के सम्मान में बीजेपी मैदान में’ स्लोगन दिया गया था। वक्ताओं ने एक-एक कर बसपा नेताओं पर निशाना साधा। भाजपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई ने कहा कि बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने महिलाओं के प्रति अपमानजनक शब्द कहकर भावनाएं भड़काने का काम किया है। सदर विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि दयाशंकर के परिवार की लड़ाई कार्यकर्ता लड़ेंगे। दयाशंकर की मां, बेटी और पत्नी पर की गई अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भाजपा विधायक कृष्णा पासवान ने कहा कि जब तक नसीमुद्दीन सिद्दीकी एवं अन्य बसपाइयों की गिरफ्तारी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी, जिला महामंत्री प्रमोद द्विवेदी, अनिल गुप्ता चार्ली, कमलेश योगी, अविनाश चंद्र मिश्रा, रमाकांत त्रिपाठी, दीपक चौहान, विकास पासवान, विजय लक्ष्मी साहू, अन्नू श्रीवास्तव, दिनेश मिश्रा, संतोष सिंह राजू, नीलिमा सिंह चौहान, कु लदीप भदौरिया, शिव शरन सिंह यादव, धनंजय द्विवेदी, कविता रस्तोगी, गायत्री सिंह, संतोष सिंह बाबुन, सुधाकर अवस्थी, संजय गुप्ता, अतुल द्विवेदी, राजेंद्र सिंह चौहान, शिव कुमार पटेल, धर्मेंद्र पटेल, संदीप कश्यप, ब्रजेश मिश्रा, अतुल द्विवेदी, अनिल उमराव, शैलेंद्र रघुवंशी, आरपी सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed