{"_id":"60e0b1ba8ebc3e932312f38d","slug":"in-front-of-police-teacher-was-threatned-fatehpur-news-knp6381007180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सामने शिक्षक को मार डालने की धमकी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के सामने शिक्षक को मार डालने की धमकी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
फतेहपुर। लाइसेंसी असलहे तानकर शिक्षक को पीटा गया और फिर पुलिस के सामने जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ मारपीट, बलवा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
ललौली थानाक्षेत्र के बरौहां निवासी विजय सिंह शिक्षक हैं। उन्होंने नौकरी मिलने पर गांव स्थित मंदिर के पास चबूतरा बनाने की मनौती मांगी थी। छुट्टियों के चलते कुछ दिनों से चबूतरा निर्माण गांव में करा रहे थे। 29 जून को शिक्षक मंदिर में लेटे थे। उनका आरोप है कि तभी गांव का अभिषेक सिंह आया और कहा कि सुधीर सिंह बुला रहे हैं। वह सुधीर के पास पहुंचे और मामला पूछा। सुधीर ने चबूतरा निर्माण रोकने की बात कही। सुधीर और उसका भाई सुनील लाइसेंसी बंदूक, राइफल लिए थे। उनके साथी शिव विजय सिंह, शिवजीत
सिंह, विपिन सिंह, अभिषेक सिंह, गोलू सिंह, अनूप सिंह और चार अन्य लोग असलहे, लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी, फरसे से लैस थे। इन लोगों ने चारों तरफ से घेर लिया। असलहों की बट और लाठी-डंडों से मारने पीटने लगे। शोर मचाने पर उनके खेत जोत रहे अर्चनेश सिंह, अर्जुन, पट्टू पहुंचे। बीच बचाव किया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस के सामने सुधीर और सुनील सिंह ने जान से मारने की धमकी दी। यह लोग उनके भाई लाल सिंह और दादा वीरेंद्र सिंह की भी पहले पिटाई कर चुके हैं। थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।