{"_id":"6106e9198ebc3e844f2079f4","slug":"in-board-exam-more-than-97-85-percent-students-passed-fatehpur-news-knp6437552193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में जिले के 97.85 फीसदी पास हुए बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में जिले के 97.85 फीसदी पास हुए बच्चे
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम ओवरआल 97.85 प्रतिशत रहा। अब तक सर्वाधिक अच्छा परीक्षा परिणाम आने स्कूलों में रविवार को भी जश्न का माहौल रहा। बच्चे स्कूलों में जश्न मनाते रहे।
हाईस्कूल के 98.60 प्रतिशत और इंटरमीडिएट 97.10 प्रतिशत बच्चे सफल हुए हैं। बोर्ड परीक्षा 2021 में हाईस्कूल के 37119 और इंटरमीडिएट के कुल 28461 बच्चे पंजीकृत थे। 403 माध्यमिक स्कूलों में ज्यादातर का परिणाम शत प्रतिशत रहा। छमाही और प्रीबोर्ड परीक्षा में शामिल न होने वाले बच्चे ही असफल रहे।
उधर, रविवार को पूरा दिन स्कूल खुले रहे। शिक्षक स्कूलों में बैठकर परिणाम की समीक्षा रहे। स्कूल आने वाले बच्चों से परिणाम से संतुष्ट और असंतुष्ट होने का मन टटोलते रहे। सुबह से शाम तक स्कूलों में फूलमाला और मिठाई खाने खिलाने का दौर चला। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज रघुवंशपुरम के प्रबंधक राकेश त्रिवेदी ने बताया कि बच्चों से परिणाम को लेकर रायशुमारी की जा रही है। कुछ बच्चे परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं। ऐसे बच्चों को परीक्षा देने लिए सलाह दी जा रही है।