फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   In anger over FIR, student was beaten after tearing her clothes

Fatehpur News: एफआईआर की खुन्नस में कपड़े फाड़कर छात्रा को पीटा

Sun, 02 Feb 2025 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
In anger over FIR, student was beaten after tearing her clothes
फतेहपुर। एफआईआर दर्ज कराने की खुन्नस में 30 जनवरी की रात आरोपी छात्रा के घर में घुस गए। कपड़े फाड़कर छात्रा को पीटा और अगवा कर ले जाने की कोशिश की। इस दौरान पीआरवी पहुंची। पीआरवी के सामने आरोपियों ने बवाल किया। मामले की समाधान दिवस में शिकायत की गई है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली परास्नातक की छात्रा की शादी 24 फरवरी को थरियांव थाना क्षेत्र में होनी है। छात्रा ने 22 जनवरी को भिटारी गांव के अमन तिवारी के खिलाफ छेड़खानी, इंस्टाग्राम आईडी हैक कर सोशल मीडिया में बदनाम करने व शादी तुड़वाने की कोशिश के आरोप में मामला दर्ज कराया था। छात्रा का आरोप है कि इसी खुन्नस में 30 जनवरी की रात अमन तिवारी अपने साथियों संग घर में बाउंड्री फांदकर घुस आया। उसे घसीटकर ले जाने की कोशिश की। विरोध पर पीटा। बीच बचाव में परिजनों को भी पीटा। छात्रा के कपड़े फाड़ दिए। पुलिस भी आई, लेकिन मूकदर्शक बनी रही। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed