{"_id":"638a526e9ed0331115683354","slug":"in-accident-woman-killed-fatehpur-news-knp7314504179","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur Accident: सास की तेरहवीं का सामान लेकर जा रही बहू की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur Accident: सास की तेरहवीं का सामान लेकर जा रही बहू की हादसे में मौत
Sat, 03 Dec 2022 07:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले के चौडगरा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से शुक्रवार दोपहर बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बाइक चालक देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला अपनी सास की तेरहवीं संस्कार का सामान लेकर घर लौट रही थी। परिवार में दूसरी दुखद घटना से कोहराम मच गया। बकेवर थाना क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी रामप्रताप सिंह की पत्नी बबली सिंह (50) बाइक से देवर वीरेंद्र सिंह के साथ बिंदकी खरीदारी करने आई थी।
विज्ञापन
घर लौटते वक्त कल्यानपुर थाने के अदमापुर नहर पुल के पास सामने से कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक से महिला उछलकर रोड किनारे नहर में गिरी। सिर में चोट लगने से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे।
विज्ञापन
हादसा करने वाली कार अनियंत्रित होकर नहर पुलिया की रेलिंग पर चढ़ गई। कार छोड़कर सवार भाग निकले। कार चालक की साइड का एयरबैग भी खुल गया। आसपास के लोगों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची। घायल वीरेंद्र को पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया। डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को नहर से निकला पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
घायल वीरेंद्र ने बताया कि मां ज्ञानवती की 20 नवंबर को मौत हो गई थी। उनकी शनिवार को तेरहवीं हैं। तेरहवीं का सामान लेकर घर लौट रहे थे। उसके भाई रामप्रताप एक कंपनी में नौकरी करते हैं। दो भतीजे अमर प्रताप सिंह और अभयप्रताप सिंह है। हादसा स्थल से मृतका का मोबाइल भी गुम हो गया। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार थाने में खड़ी कराई गई है। तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज किया जाएगा।