{"_id":"588ba1994f1c1b0f71cf3e4f","slug":"in-26-january-children-and-adults-happy","type":"story","status":"publish","title_hn":"फहराया तिरंगा, झूमे बच्चे और बड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फहराया तिरंगा, झूमे बच्चे और बड़े
अमर उजाला/फतेहपुर
Updated Sat, 28 Jan 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेती छात्राएं
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस गुरुवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। कलेक्ट्रेट में सुबह डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। मुख्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामसनेही का शाल और बुके भेंटकर सम्मान किया गया। इसके बाद पुलिस लाइन में डीएम ने पुलिस परेड की सलामी ली। सैनिक कार्यालय में शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। उधर, शिक्षण संस्थाओं में तिरंगा फहराकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हुए।
चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकंड्री स्कूल चित्रांशनगर के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव ने तिरंगा फहराया। मुख्य अतिथि कर्नल विभय मान सिंह, प्रिंसिपल आभा सिंह ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की। सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज में प्रबंधक अजय प्रताप सिंह, स्व. हरिपाल सिंह महाविद्यालय में प्रबंधक अरविंद पाल सिंह, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज रघुवंशपुरम में प्रबंधक राकेश त्रिवेदी ने ध्वजारोहण किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज देवीगंज में समिति उपाध्यक्ष मधुसूदन दीक्षित, पराग साहू इंटर कालेज जमालपुर में प्रधानाचार्य कल्पना साहू, डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय खासमऊ में प्रधानाचार्य आरपी सिंह, आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल में स्कूल चेयरमैन बिंदा सिंह ने तिरंगा फहराया। ज्ञानोदय शिक्षा निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय अशोकनगर पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी मन्ना प्रसाद द्विवेदी ने तिरंगा फहराया।
पुलिस मार्डन स्कूल 12वीं वाहिनी पीएसी में प्रधानाचार्य सुनील बाजपेयी ने तिरंगा फहराया। बच्चों की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी हुई। प्रिंस विद्या मंदिर गंगानगर में प्रबंधक राजकुमार तिवारी, जीआईसी, जीजीआईसी, एएस इंटर कालेज, सदाशिव इंटर कालेज रेलबाजार, महिला डिग्री कालेज, एमजी कालेज, मुसलिम इंटर कालेज, रामौतार सिंह महाविद्यालय, ठाकुर युगराज सिंह महाविद्यालय, निवेदिता सिंह गर्ल्स डिग्री कालेज, रामा अग्रहरि बालिका इंटर कालेज, बाबू राधेश्याम गुप्ता इंटर कालेज अवंतीबाई लोधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलांव में भी प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने तिरंगा फहराया। स्कूलों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रयाग सेवा संस्थान खागा की टीम ने प्राथमिक स्कूल जखनी में बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। प्रबंधक अमित कुमार शामिल थे। मानवाधिकार एवं उपभोक्ता फोरम कार्यालय सिविल लाइंस में अध्यक्ष श्रीराम अग्निहोत्री, युवा विकास समिति मुत्तौर में कंचन मिश्र, व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने बचपन प्लवे स्कूल में तिरंगा लहराया। जिला वितरक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रदीप ने कार्यालय में तिरंगा फहराया। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल ने तिरंगा फहराया।