{"_id":"6658d391bb1b79e26609cc66","slug":"illegal-mining-of-maurang-from-yamuna-is-happening-on-the-border-of-two-police-stations-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-116001-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दो थानाें की सीमा पर हो रहा यमुना से मौरंग का अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दो थानाें की सीमा पर हो रहा यमुना से मौरंग का अवैध खनन
विज्ञापन
किशनपुर। थाना क्षेत्र और खखरेरू थाना के सीमा पर यमुना नदी में नाव और मजदूरों से मौरंग का अवैध खनन किया जा रहा है। इसके वीडियो और फोटो वायरल हुए हैं। पहले भी इसी जगह पर अवैध खनन में एक हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज हो चुका है। बेखौफ माफिया ने पुलिस पर हमला भी किया था।
थाना क्षेत्र की सीमा के मध्य मीनातारा मजरे गाजीपुर गांव एक हिस्ट्रीशीटर और एक प्रधान के संरक्षण में लंबे समय से अवैध खनन किया जा रहा है। यमुना के टापू से नाव में मौरंग लादकर यमुना किनारे लाया जाता है। ट्रैक्टर में लोडिंग कर बेचा जाता है। इस खेल में स्थानीय पुलिस और विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध है। वायरल वीडियो और फोटो में पहले भी नदी से नाव में मजदूर मौरंग लाते हैं। इसके बाद किनारे पर इकट्ठा करते हैं।
अवैध खनन की शिकायत पर एक सिपाही कुछ माह पहले जांच करने पहुंचा था। उसकी हिस्ट्रीशीटर ने पिटाई की थी। खनन अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया था। चर्चा है कि मुकदमे से पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर का नाम हटा दिया है। एसडीएम अतुल कुमार ने बताया निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी। खनन अधिकारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि मौरंग खनन करने वाले कभी उनकी सरहद में रहते हैं तो कभी बांदा सीमा में चले जाते हैं। मामला संज्ञान में आया है। योजना बनाकर कार्रवाई की जाएगी।