{"_id":"68cab0b3fb836175a30cf7b7","slug":"illegal-firecrackers-found-being-manufactured-in-a-cell-one-arrested-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1269245-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कोठरी में अवैध तरीके से बनते मिले पटाखे, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कोठरी में अवैध तरीके से बनते मिले पटाखे, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-12-थाने में पकड़ा गया जुल्फिकार उर्फ भुट्टो। स्रोत पुलिस
खखरेरू। धाता में हुए हादसे के बाद पुलिस ने एक और अवैध पटाखा निर्माण स्थल पर मंगलवार को छापा मारा है। यहां से पुलिस से मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया। साथ ही बारूद, पटाखे समेत अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।
धाता थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले पटाखे बनाते समय हुए विस्फोट में एक महिला की मौत और दो बच्चे झुलस गए थे। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थानों में जांच अभियान शुरू किया गया था। इसी क्रम में खखरेरू पुलिस ने पौली गांव में खेत के बीच एक कोठरी में छापा मारा। यहां पौली निवासी जुल्फिकार उर्फ भुट्टो अवैध रूप से पटाखे बनाता मिला।
पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से बिना लाइसेंस के विस्फोटक सामग्री तैयार कर रहा था। कोठरी से दो किलो बारूद, एक किलो अधबने व तैयार पटाखे और अन्य सामग्री बरामद की गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर कार्रवाई न होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।