फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   If the daughter dies, let her die, what will you achieve by filing an FIR?

Fatehpur News: बेटी मर गई तो मर जाने दो, प्राथमिकी लिखाकर क्या करोगे

Wed, 11 Feb 2026 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
If the daughter dies, let her die, what will you achieve by filing an FIR?
थरियांव। थरियांव थाने में पुत्री की मौत के बाद प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए चक्कर काट रहे बुजुर्ग ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं। पीडि़त ने बताया कि पुलिस कहती है कि बेटी मर गई तो मर जान दो, अब प्राथमिकी लिखाकर क्या करोगे। बुजुर्ग ने बताया कि एक माह पहले बेटी ने ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खा लिया था। एक माह बीतने के बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सूरज का पुरवा निवासी राजाराम लोधी ने थरियांव थाने में मंगलवार को बताया कि उसकी 26 वर्षीय पुत्री पुष्पा देवी की शादी सात वर्ष पूर्व थरियांव थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर घूरी निवासी अनिल के साथ हुई थी। शादी के बाद बुजुर्ग की पुत्री के कोई संतान न होने से कारण ससुराली गाली गलौज व मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। इसी वजह से पुत्री ने 11 जनवरी को जहर खाकर जान दे दी। ससुरालीजन बिना सूचना दिए गांव में अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। बुजुर्ग को गांव के कुछ लोगों ने पुत्री की मौत और अंतिम संस्कार की खबर दी थी। उसने 1090 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद एक माह से बुजुर्ग थाने के चक्कर लगा रहा है। पुलिस ने अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की। बुजुर्ग ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस कहती है बेटी मर गई तो मर जाने दो, प्राथमिकी लिखाकर क्या करोगे। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस पर लगाए आरोप निराधार है। प्राप्त तहरीर के अनुसार जांच कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed