फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   If BJP demolishes the house, SP will build it: Akhilesh Yadav

भाजपा घर गिराएगी तो सपा घर बनाकर देगी: अखिलेश यादव

Sat, 04 Jan 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 04 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
If BJP demolishes the house, SP will build it: Akhilesh Yadav
लखनऊ स्थित सपा पार्टी कार्यालय में सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ पीड़ित परिवार समेत पार्टी के स - फोटो : लखनऊ स्थित सपा पार्टी कार्यालय में सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ पीड़ित परिवार समेत पार्टी के सदस्य। (समाजवादी पार्टी एक्स)
खागा (फतेहपुर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में खागा के बहलोलपुर एलई निवासी शिवबरन पासवान व उसकी पत्नी से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों के साथ अमानवीय घटना की निंदा करते हुए एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर भाजपा साजिश कर शिवबरन का घर गिराती है तो समाजवादी पार्टी उसके के लिए जमीन की व्यवस्था कर उसके लिए घर बनाने का काम करेगी। सपा के प्रदेश के एक्स पर सूचना पोस्ट की गई है। 27 दिसंबर को शिवबरन पासवान पर धर्म परिवर्तन कराने व ईसाई धर्म का प्रचार करने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठन के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसका सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया था। उसके बाद मामला तूल पकड़ गया था। कोतवाली खागा में शिकायत के बाद राजस्व विभाग द्वारा शिवबरन के घर व खलिहान की पैमाइश की गई। कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed