{"_id":"585d79774f1c1b0f15e399cc","slug":"idols-of-radha-krishna-stealing","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधा कृष्ण की अष्टधातु मूर्तियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधा कृष्ण की अष्टधातु मूर्तियां चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Sat, 24 Dec 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
बुढ़वा गांव में प्राचीन राधाकृष्ण मंदिर, चोरी सुन जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़वा गांव के प्राचीन राधाकृष्ण मंदिर से करीब 148 साल पुरानी अष्टधातु की राधा व कृष्ण की मूर्तियां गुुरुवार रात चोरी हो गईं। चोर जेवर भी समेट ले गए। पुजारी के सुबह आने पर वारदात का पता चला। कुंडी में लगे ताले कहीं नहीं मिले। अलबत्ता बुरादा जमीन पर पड़ा होने से अनुमान लगाया गया कि ताले को काटकर चोरी की गई है। अंतराष्ट्रीय बाजार में मूर्ति की कीमत कई करोड़ रुपये की होने की बात कही जा रही है। पुलिस के साथ एसओजी और फिंगर प्रिंट टीम भी छानबीन करने पहुंची। खुद एसपी ने भी करीब पौन घंटे तक जांच-पड़ताल की।
यह मंदिर जहानाबाद थाना क्षेत्र के बुढ़वा गांव में 148 साल पहले जमींदार वृंदावन गुप्ता ने बनवाया था। मंदिर के पुजारी राज विशंभर मिश्र गुरुवार की रात आठ बजे आरती कराने के बाद मंदिर के कपाट बंद कर घर(गांव में)चले गए थे। सुबह लगभग पौने नौ बजे मंदिर आए तो मुख्य द्वार में केवल कुंडी लगी थी। ताला नहीं दिखा।
अंदर दाखिल हुए तो करीब 40 किलो की अष्टधातु से बनीं राधा व कृष्ण की मूर्तियां चोरी हो चुकी थीं। चांदी का मुकुट, सोने का पानी चढ़ी चांदी की बांसुरी, राधा की सोने की नथ भी चोर समेट ले गए। पुजारी के शोर मचाने पर ग्रामीणों पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।