फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Identified as an e-rickshaw driver

Fatehpur News: ई-रिक्शा चालक के रूप में हुई पहचान

Mon, 19 May 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 19 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Identified as an e-rickshaw driver
फतेहपुर। बंद मकान से रविवार शाम मिले हत्यायुक्त शव की पहचान ई रिक्शा चालक महेंद्र सिंह (45) के रूप भाई और पुत्र ने की है। हत्या की वजह और आरोपी की पहचान को लेकर पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

थाना कल्यानपुर के गांव मौहार निवासी भाई रामू ने बताया कि पांच भाइयों में सबसे बड़े भाई महेंद्र सिंह, पत्नी राखी सिंह और बेटे राजबीर और बेटी के साथ एक माह पहले कालिकन रोड, अहमदगंज में ससुराल में रहने लगे थे। उनकी सास की तबीयत खराब होने की वजह से परिवार सेवा के लिए रहता है। वे 15 मई को घर से निकले थे। घर नहीं लौटने पर 16 मई को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। हत्या की सूचना पर उन्होंने व भतीजे ने कपड़ों, माथे पर गांठ के निशान व चोट के कारण हाथ में बंधी पट्टी से पहचान की। उनका ई-रिक्शा शांतिनगर व अंगौछा अयोध्या कुटी से बरामद हुआ है। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के पनी मुहल्ला स्टेशन रोड में एक बंद मकान के अंदर से दुर्गन्ध आने पर मोहल्लेवासियों ने रविवार दोपहर पुलिस को सूचना दी। मकान की चाबी नहीं मिलने पर पुलिस ने ताला तोड़कर प्रवेश किया। स्टोर रूम में गले में चाकू घुसा सड़ा शव बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में शक के आधार पर कई लोगों को कोतवाली में पूछताछ के लिए बैठाया है। पांच भाई में महेंद्र सिंह उर्फ पम्मू (45) सबसे बड़ा था। उसके लल्ला सिंह, रामू सिंह, श्यामू सिंह और नीरज सिंह चार भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पुत्र राजवीर सिंह गौतम ने बताया कि उसे ज्यादा जानकारी उसे नहीं है। नानी की तबीयत खराब रहती है। उनकी देखभाल के लिए पिता परिवार सहित यहां रहने एक माह ही आए थे। सीओ सुशील कुमार दुबे ने बताया कि जल्दी ही खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed