{"_id":"57fa90564f1c1bc16028e444","slug":"ht-line-broken-pwd-personnel-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन टूटी, पीडब्ल्यूडी कर्मी की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन टूटी, पीडब्ल्यूडी कर्मी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
Updated Mon, 10 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
धर्मेंद्र पासवान लोक निर्माण विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थे। बकंधा में सजे दुर्गा पंडाल में रात को आरती में शामिल होने जा रहे थे। अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। जिसकी चपेट में आ गए। हादसे की खबर से अफरा तफरी मच गई। दुर्गा पंडाल से लोग भागकर मौके पर पहुंचे। किसी तरह कर्मचारी को बचाकर जिला अस्पताल लाया गया।
जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन व ग्रामीण हंगामा बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर हंगामा काटने लगे। कोतवाल आरके पांडेय ने रिपोर्ट दर्ज करने के आश्वासन पर मामला शांत कराया। इलाकाई अबरार अहमद ने बताया कि कई बार विभाग को तार बदलने के लिए सूचना दी गई थी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। घटना से कर्मी की पत्नी श्यामा देवी दहाड़ मारकर रोती बिलखती रही। उसका एक बेटा शिवा और दो बेटियां पूजा, रोशनी हैं।