फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Hospital vehicles are parked on the roads, then how will we get rid of the jam?

Fatehpur News: सड़कों पर खड़े होते हैं अस्पतालों के वाहन, फिर कैसे मिलेगा जाम से छुटकारा

Sat, 25 Jan 2025 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hospital vehicles are parked on the roads, then how will we get rid of the jam?
सिविल लाइन अस्पताल के बाहर खड़ी एंबुलेंस व तीमारदारों की गाड़ियां। - फोटो : सिविल लाइन अस्पताल के बाहर खड़ी एंबुलेंस व तीमारदारों की गाड़ियां।
फतेहपुर। शहर के स्कूलों और अस्पतालों में पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण सड़कों पर ही एंबुलेंस समेत वाहन खड़े होते हैं। इससे हमेशा जाम लगता है और राहगीर परेशान होते हैं। इस समस्या से निजात के लिए शासन ने नए स्कूलों और अस्पतालों में पार्किंग की व्यवस्था अनिवार्य कर दी है, लेकिन पुराने पर सुधार की योजना नहीं बनाई है।
विज्ञापन

शहर के ज्वालागंज, कचहरी, वर्मा चौराहा, हरिहरगंज, जेल रोड, बाकरंगज, लखनऊ बाईपास पर कई स्कूल व नर्सिंगहोम में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। ऐसी स्थिति में सड़कों को ही पार्किंग स्थल बना दिया गया है। इससे जाम की समस्या भी उत्पन्न होती है। शहर के निवासियों ने इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन

सीन-1-
दोपहर 12.30 बजे मिशन अस्पताल के सामने जाम लगा रहा है। वहीं, अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे लोगों ने बाहर ही पार्किंग कर दी। इससे फुटपाथ से निकलने वाले लोग भी जाम में फंसे रहे। स्थानीय निवासी रमेश चंद्र, धीरेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार हालात इतने खराब हो जाते हैं कि एक घंटे तक जाम खुलने में समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन-2-
दोपहर 2.02 बजे जीटी रोड स्थित सिविल लाइन अस्पताल में पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण अस्पताल की एंबुलेंस व तीमारदारों की गाड़ियां सड़क व फुटपाथ पर खड़ी होती हैं। इससे रास्ता संकरा हो जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में गाड़ी खड़ी होती हैं। कई बार लोग निकलने की जल्दी में दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

सीन-3-
शहर के सबसे व्यस्त चौराहे पर सुबह 11.40 बजे जाम लगा रहा। इसी मार्ग पर पुलिस चौकी, नर्सिंगहोम, रोडवेज बस स्टॉप व स्कूल हैं। प्रतिदिन सड़क किनारे सैकड़ों की संख्या में वाहन खड़े रहते हैं। इससे इस रोड पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है।


सड़क किनारे वाहनों का प्रतिदिन चालान किया जाता है। इसके साथ स्कूलों व अस्पतालों के बाहर खड़े वाहनों को भी हिदायत दी जाती है।
-लाल जी सविता, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed