{"_id":"6a5682b99d4f4517920ca194","slug":"hospital-operating-under-the-guise-of-a-medical-store-sealed-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-158549-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा अस्पताल सील
विज्ञापन
हसवा। ब्लाॅक के नरैनी में मेडिकल स्टोर की आड़ में संचालित अस्पताल सील कर दिया गया है। सोमवार को इलाज के दौरान किशोरी की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।
ब्योटी गांव निवासी किशोरी रोशनी की इलाज के दौरान मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर राठौर मेडिकल स्टोर के अंदर संचालित अस्पताल सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक भूपेंद्र सिंह राठौर इलाज करते पाए गए।
परिसर से आठ बेड, ग्लूकोज की बोतलें, सिरिंज आदि उपचार में प्रयुक्त सामग्री बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रभारी डॉ. अनुपम सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार मौर्य, एआरओ वीर बहादुर सिंह पटेल, पुलिस के एसआई जितेंद्र दुबे मौजूद रहे। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अनुपम सिंह ने बताया कि मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई के साथ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।