{"_id":"58cc33f44f1c1b275a32ac86","slug":"hope-to-pay-donors","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूताओं का भुगतान कराएंगी आशा बहू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूताओं का भुगतान कराएंगी आशा बहू
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Sat, 18 Mar 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में स्वास्थ्य विभाग की बैठक में डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की दो बैठकें हुईं। पहली बैठक रोगी कल्याण समिति और दूसरी पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की थी। डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अफसरों से सवाल-जवाब करने के साथ जननी सुरक्षा योजना पर खास ध्यान दिया। स्वास्थ्य इकाइयों के प्रभारियों और चिकित्साधिकारियों को गर्भवती महिलाओं को मानक के अनुरूप खुराक उपलब्ध कराने को कहा गया। आशा बहू और एएनएम को जननी सुरक्षा योजना के लंबित भुगतान कराने का जिम्मा सौंपा गया।
कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में डीएम ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली। सदर अस्पताल और जिला महिला अस्पताल के सीएमएस से रोगी कल्याण समिति के बारे में जानकारी ली। बेहतरी का सुझाव जानने के साथ जननी सुरक्षा योजना का हाल पूछा। सीएमओ डॉ. विनय कुमार पांडेय से कहा कि सभी पीएचसी और सीएचसी में गर्भवती और प्रसूताओं को मीनू के अनुरूप भोजन दिलाएं।
दो अप्रैल से शुरू होने वाले पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम के नए चरण की तैयारियों की समीक्षा भी की। डीएम ने कहा कि जीरो से पांच साल का कोई भी बच्चा - बच्ची पोलियो की खुराक से वंचित न रहने पाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार को कहा गया कि वह सीडीपीओ के जरिए बूथ दिवस पर आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों को ड्राप पिलाएं। इस मौके पर सीडीओ सी. इंदुमति, सीएमओ डॉ. विनय कुमार पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार मौजूद रहे।