{"_id":"56f0477e4f1c1bdf1af14d66","slug":"holika-dahan-23-until-the-morning-play-24-colour","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलिका दहन 23 को भोर तक, 24 को खेलें रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलिका दहन 23 को भोर तक, 24 को खेलें रंग
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
रंगबिरंगी पिचकारी और कैप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार होलिका दहन 23 मार्च की भोर तक सूर्योदय से पहले होगा। जबकि रंग 24 मार्च को खेला जाएगा। होलिका दहन में तीन शर्तों का अनुपालन किया जाता है फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा की तिथि हो, भद्रा न हो एवं रात में ही होलिका जलाए। खुशियों और रंगों का पर्व होली का इंतजार हर किसी को है।
विज्ञापन
आचार्यों के मुताबिक होलिका दहन का मुहूर्त मंगलवार को रात्रि 11 बजे से शुरू हो रहा है। उधर आचार्य पंडित राज किशोर द्विवेदी ने कहा कि मंगलवार की रात्रि तीन बजकर 19 मिनट से पांच बजे तक होलिका दहन शुभ माना गया है। कर्क और कन्या राशि वालों का प्रथम दर्शन वर्जित है।
विज्ञापन
अन्य राशि वालों के लिए होलिका पूजन एवं दर्शन शुभ एवं कल्याणकारी है। 23 मार्च को शाम 4.07 मिनट तक पूर्णिमा तिथि होने के कारण अंझा रहेगा। इसलिए 24 मार्च यानी परेवा के दिन गुरुवार को रंग खेला जाएगा। वहीं 25 मार्च भाई दूज होगी। उन्होंने बताया कि 28 मार्च सोमवार को रंग पंचमी तथा 31 मार्च को शीतला अष्टमी मनाई जाएगी।
विज्ञापन