फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Holi winds of harmony in the book

होली मिलन मे बही समरसता की बयार

Sun, 27 Mar 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Sun, 27 Mar 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Holi winds of harmony in the book
सर्व दलीय होली मिलन में गले मिलते बसपा नेता समीर त्रिवेदी - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर। रंगों और खुशियों के पर्व होली का हर तरफ जश्न मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बसपा नेता समीर त्रिवेदी ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया।

विज्ञापन


समीर त्रिवेदी ने कहा कि आपसी गिले शिकवे भूलकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम करते हुए पर्वों को मनाना चाहिए। उधर, आदर्श व्यापार पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष देववंशी की अगुवाई में हरिहरगंज स्थित एक लाज में आयोजित होली मिलन में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य अतिथि भूतपूर्व पोस्टर मास्टर सालिगराम, श्रीराम देववंशी, छुन्नू, राकेश, भोला प्रसाद, राजू, ममता, अर्चना, रोशनी, माया, रचना मौजूद रहीं। वहीं भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन का होली मिलन समारोह कैंप कार्यालय में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बीएम सिंह, यशवंत सिंह, हाजी सलीम अहमद शास्त्री, एनुल हक, आरएन सिंह, शिवसागर साहू, राजकुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। उधर भूतपूर्व सैनिक उत्थान समिति का होली मिलन समारोह बिंदकी रोड चौडगरा में हुआ

मुख्य अतिथि जगदेव सिंह रहे। अध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी ने कहा कि मलवां ब्लाक में फौजी संगठन का विस्तार हो चुका है। सूर्यभान सिंह, गोपाल तिवारी, महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी मौजूद रहीं।


उधर कलेक्ट्रेट में शनिवार की देर शाम हुए होली मिलन सामारोह में खूब अबीर गुलाल उड़ाया गया। इस दौरान डीएम राजीव रौतेला के साथ सभी विभागों के अफसर शामिल हुए। डीएम ने त्योहार को सामाजिक समरसता करार दिया। कहा कि रंगों का यह त्योहार दिल से दिल को मिलाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed