फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Helmets save lives and keep the message of

हेलमेट लगाएं जीवन बचाएं का दिया संदेश

Sat, 12 Dec 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर। Updated Sat, 12 Dec 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
Helmets save lives and keep the message of
पापा और भैया से कहना, हेलमेट जरूर पहनना। यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने अमर उजाला के अभियान के तहत शुक्रवार को प्लेवे स्कूल के सैकड़ों छात्र छात्राओं को अपने अभिभावकों को हेलमेट पहनाने के लिए प्रेरित करने को क्लास लगाई। छात्रों साथ कदम से कदम मिलाकर सड़क पर लोगों को रैली निकालकर हेलमेट के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा के निर्देश पर शादीपुर इलाके के प्लेवे इंग्लिश स्कूल में दोपहर के साढ़े 12 बजे यातायात प्रभारी टीम के साथ पहुंचे और छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। इसके बाद हेलमेट हाथ में लेकर छात्र-छात्राओं से पहला सवाल पूछा यह क्या है।
विज्ञापन


सभी ने जवाब दिया कि हेलमेट है। दूसरा सवाल था, इसे क्यों लगाया जाता है तो जवाब मिला कि दुर्घटनाओं से बचने के लिए। जब यह पूछा कि कितने छात्र-छात्राओं के अभिभावक, भाई, बहन बाइक चलाने में हेलमेट लगाते हैं, तो उसमें आधी संख्या के ही हाथ खड़े हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात प्रभारी ने छात्र छात्राओं को हेलमेट की उपयोगिता की जानकारी दी। छात्र छात्राओं ने वादा किया कि वह अपने अभिभावकों को हेलमेट लगाकर ही घर से निकलने के लिए कहेंगे। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्लो ड्राइविंग, दुपहिया चालक हेलमेट लगाएं, यातायात नियमों के पालन करने जैसी स्लोगन लिखीं तख्तियों में लेकर रैली निकाली।

रैली शादीपुर चौराहे से स्टेशन वाया रेलवे क्रासिंग 49 नंबर गेट से घूमकर वापस स्कूल पहुंची और लोगों के लिए प्रेरणाश्रोत बनी। इस मौके पर प्रधानाचार्य ऐरम जाफरी, उप प्रधानाचार्य शाहिद अख्तर, वीके सिंह, रामजी सविता, निशांत गुप्ता, उपनिरीक्षक सूर्यभान सिंह, राजेश्वर मिश्र व राहुल यादव भी शामिल हुए।

 
पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा ने अधीनस्थों को हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाने के आदेश जारी किए हैं। एसपी ने बताया कि दुर्घटनाओं से बचने के लिए सभी को हेलमेट का इस्तेमाल करना चाहिए। नियम और कानून सभी के लिए बने हैं। इस वजह से पुलिस कर्मियों को भी हेलमेट लगाना चाहिए। जिससे आम लोगों के बीच भी जागरूकता फैलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed