{"_id":"89f30ecf24720fa0051c6acce1be712f","slug":"hello-what-time-will-now-earthquake-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलो... अब कितने बजे आएगा भूकंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलो... अब कितने बजे आएगा भूकंप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूकंप के झटकों से सहमे लोगों के जेहन में तीसरे दिन भी खौफ दिखा। अब कब आएगा भूकंप, को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। जिले में भूकंप एवं उससे हुई क्षति एवं जनहानि के संबंध में जानकारी एकत्र करने के लिए कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम खोला गया है। दिनभर लोगों ने 05180- 224414 पर फोन करके जानकारियां हासिल की।
विज्ञापन
डीएम राकेश कुमार के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर में 26 अप्रैल की रात्रि से ही कंट्रोल रूम संचालित है। रात्रि से सोमवार तक कई लोगों के फोन आए। चौक निवासी शुभम शुक्ला ने पूछा हैलो... यह बताइए क्या अभी और भूकंप के झटके आने हैं। इसी प्रकार बीती रात आबूनगर की पूनम चौहान ने काठमांडू जाने के लिए साधन की जानकारी प्राप्त की। सुबह छह बजे एक अभिभावक ने जानकारी ली कि नुरुल हुदा स्कूल में परीक्षाएं चल रही हैं, जवाब में बताया गया कि परीक्षाओं की तिथि बढ़ा दी गई है। कई अभिभावकों ने स्कूलों में छुट्टी के लिए जानकारी प्राप्त की। भूकंप के लिए बने कंट्रोल रूम में तरह तरह की कॉल दिनभर आती रहीं। हंसवा के इंद्रपाल ने बताया कि भूकंप के झटके से उनके घर की छत में दरार आ गई है, क्या इसका मुआवजा मिलेगा। अपर जिलाधिकारी केपी यादव ने बताया कि 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक के लिए भूकंप नियंत्रण कक्ष गठित किया गया है। यह कंट्रोल रूम चौबीस घंटे सक्रिय रहेगा। यहां सिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन