फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   heavyrainfall, six dead, 15 sustained injury

आफत बनी बारिश घर गिरी में जिलेभर में छह मौतें ,15 घायल

Sat, 25 Sep 2021 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
heavyrainfall, six dead, 15 sustained injury
फतेहपुर। बारिश के चलते कच्चे घरों के ढ़हने में एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं करीब 15 लोग मलबे में दबने से घायल हो गए। चौड़गरा प्रतिनिधि के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गौसपुर निवासी गंगाराम पत्नी निराशा देवी (50) परिवार सहित घर के बाहर रखी टीनशेड के नीचे सोये थे। शुक्रवार भोर 4 बजे पड़ोसी बालराज की पक्की दीवार टीनशेड पर गिर गई। मलबे में दबकर
विज्ञापन

निराशा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति गंगाराम कुछ दूरी पर लेटे होने की वजह से बाल-बाल बचे। उन्हें हल्की चोट आई। पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत से निराशा के शव को मलबे से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका का पति भूमिहीन है। पति-पत्नी मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे।मृतका के दो बेटे सुनील व सुधीर और दो बेटियों में ललिता विवाहित व सरिता अविवाहित है।
विज्ञापन

बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली के मेउना गांव में शुक्रवार सुबह अचानक कच्ची कोठरी ढह जाने से उसमें दबकर कमलेश सविता (50) की मौत हो गई। आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद अधेड़ के शव को मलबे से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे की जानकारी होने पर तहसीलदार चंद्रशेखर यादव मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकेवर प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के बांका अकबराबाद गांव में गंगाराम कुशवाहा का परिवार कच्चे घर में गुजर-बसर करता था। बारिश के चलते अचानक कच्चा घर गिरने से गंगाराम निषाद की पुत्री माधवी (5 की मौके पर मौत हो गई और गंगाराम की पत्नी निशा, बड़ी पुत्री दीपका (10), शीतल (2)गंभीर रूप से घायल हुए। गोपालगंज स्वास्थ्य केंद्र घायलों को भर्ती कराया गया। बकेवर पुलिस पहुंची और तहसीलदार चंद्रशेखर यादव के साथ में राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।

थरियांव। करनपुर मजरे रामपुर थरियांव में सुबह लगभग 6 बजे नीरज का पुराना मकान तेज बारिश के चलते ढह गया, उस समय घर पर नीरज और उसका भाई जिद्दी व उनकी मां मौजूद थी। वे लोग घर से बाहर भागने का प्रयास भी किए,तीनों हादसे का शिकार हो गए और दीवार के मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकाला और 108 द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया है। इसी गांव की फूलकुमारी लोधी का कच्चा मकान सुबह भर-भराकर गिर गया। अंदर व बाहर टीन शेड के नीचे सो रहे पूरा परिवार मलबे में दब गया। और पूरी गृहस्थी दब गई। हादसे में परिवार के फूलकुमारी पत्नी स्व. रामआसरे लोधी,इन्द्रजीत (25), नीरज (23), उदय (20),प्रदीप (7) गंभीर रूप से घायल हुए। फूल कुमारी के दामाद ढुंगू लोधी व बेटी ममता देवी, नाती दीपू को मामूली चोटे आई।संवाद
तहसीलो में इस तरह से गिरे घर और हुई मौतें
------------------------------------------------------------------
तहसील - मौतें - गिरे घर
--------------------------------------------------------------
खागा - 3 - 9
फतेहपुर - 0 - 20
बिंदकी - 3 - 90
----------------------------------------------------
कुलयोग - 6 - 119
-----------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed