फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   health

ग्रामीणों को मिलेगी सीएचसी की सौगात

Sat, 26 Feb 2022 09:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 09:59 PM IST
विज्ञापन
health
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसवा। संवाद - फोटो : FATEHPUR
हसवा। कस्बे में 2015 ले निर्माणाधीन सीएचसी का काम लगभग पूरा हो चुका है। शनिवार को अवर अभियंता व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र सिंह ने सीएचसी का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि सब कुछ ठीकठाक चला तो जल्द सीएचसी का संचालन भी शुरू हो जाएगा। जिससे कि मरीजों को जिला अस्पताल तक नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

ब्लाक परिसर में अभी पीएचसी संचालित है। मरीजों के बेहतर सेवाएं मुहैया कराने की मंशा से 2015 में कस्बे में सीएचसी का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। 2019 में निर्माण पूरा कर इसे विभाग को हैंडओवर करना था, लेकिन बजट मिलने में देरी व कुछ काम के लिए रिवाइज स्टीमेट भेजे जाने से निर्माण तय समय में पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के जेई संतोष कुमार ने शनिवार को सीएचसी का निरीक्षण कर बताया कि स्टीमेट रिवाइज होने से विलंब हुआ है। सीएचसी में चार चिकित्सा आवास, श्रेणी दो के छह आवास, श्रेणी एक के छह आवास, मुख्य भवन व एक ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया है। कुछ काम अधूरा है। बिजली कनेक्शन हो चुका है। हालांकि मीटर नही लगा है। शनिवार को सीएमओ ने अधिशाषी अभियंता को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि सीएचसी चालू होने से आसपास के ग्रामीणों को फायदा मिलेगा। मरीजों को दिक्कत होने पर सदर अस्पताल जाना होता है। शीघ्र ही यहां पर स्टाफ की नियुक्ति हो जाए तो सब कुछ समय से हो जाएगा।

सीएचसी का हैंडओवर होना है। यहां लगभग सभी काम पूरे हो चुके हैं। रिवाइज स्टीमेट भेजा गया था। जिसके कारण विलंब हुआ है। बिजली कनेक्शन के लिए अधिशाषी अभियंता विद्युत को पत्र लिखा गया है। - संतोष कुमार, जेई राजकीय निर्माण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed