{"_id":"5e48406a8ebc3ee59c636d71","slug":"health-fatehpur-news-knp544906772","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सौ सत्रह टीमें घर-घर तलाशेंगी क्षय रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सौ सत्रह टीमें घर-घर तलाशेंगी क्षय रोगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान 17 फरवरी से शुरू होगा। तेरह दिन के अभियान को पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर चलाया जाएगा। तीन लाख क्षय रोगियों की पहचान करने का लक्ष्य दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें, घर-घर दस्तक देगीं। अभियान में जनसंख्या के 10 प्रतिशत की स्क्रीनिंग की जाएगी। इन्हीं में क्षय रोगी खोजे जाएंगे।
जिला महिला चिकित्सालय सभागार में शनिवार को सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान की तैयारियों पर बुलाई गई बैठक में यह बातें सामने आई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया कि 117 टीमें काम करेगीं। मानीटरिंग के लिए 27 सुपरवाइजर और 13 नोडल अफसर लगाए गए हैं। लक्षण मिलने पर संबंधित शख्स का बलगम नमूना लिया जाएगा। बीमारी निकलने पर मुफ्त इलाज होगा। 29 फरवरी तक चलने वाले अभियान में टीबी चैंपियन भी शामिल किए गए हैं। यह वह लोग हैं जो क्षय रोग से निजात पा चुके हैं। इन्हें स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंच दिया गया है। जो मरीज, इस अभियान के तहत चुने जाएंगे। उन्हें निश्चय पोषण योजना के तहत पांच सौ रुपये की मासिक मदद मुहैया कराई जाएगी ।