फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   health

डीएम ने सभी एसडीएम और बीडीओ का वेतन रोका

Sun, 13 Oct 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
health
फतेहपुर। मतदाताओं के सत्यापन के काम में लापरवाही बरतने से नाराज डीएम संजीव सिंह ने जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों समेत कई अधिकारियों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। मतदाताओं के सत्यापन के काम में लापरवाही उजागर होने पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

दरअसल एक सितंबर से एक अक्तूबर तक के एक माह के लिए मतदाताओं के पुनरीक्षण का कार्यक्रम आयोग के निर्देश पर शुरू किया गया था। जब डीएम ने इसकी समीक्षा की तो पता चला कि एक माह दस दिन का समय बीत
विज्ञापन

जाने के बाद भी 18,35,251 मतदाताओं के सापेक्ष अब तक महज 2,24,380 मतदाताओं का ही सत्यापन हो पाया है। जो कुल मतदाताओं का मात्र 12.23 प्रतिशत है। यह काम निर्धारित एक माह की अवधि में सौ फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा हो जाना चाहिए था। डीएम ने समीक्षा में पाया कि जहानाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 71, बिंदकी में 51, सदर में 67, खागा में 50 बूथों पर मतदाता सत्यापन का काम शून्य है। इन सभी विधानसभा क्षेत्रो में
54,113,76,68,63 एवं 39 बूथों पर केवल एक से लेकर नौ की संख्या में मतदाता सत्यापन का कार्य हुआ है। इस लापरवाही पर डीएम ने सभी एसडीएम, तहसीलदारों, नाएब तहसीलदारों, बीडीओ, खंड शिक्षाधिकारियों और
बाल विकास परियोजना अधिकारियों के वेतन आहरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। डीएम ने बताया कि इन सभी अधिकारियों से इस लापरवाही के प्रति जवाब भी तलब किया गया है।

डॉ. उमाकांत पांडेय का कहना है कि जिले में मौसमी बुखार के लिए पैरासिटामाल दी जा रही है। यदि दवा में दिक्कत होती तो कहीं और से भी शिकायत आती। हो सकता है मरीजों को कुछ और भी समस्या रही हो। टीम के लोगों से बात कर इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed